HomeHimachalसड़क पर खड़ी 102 'जननी एक्सप्रेस' : सिरमौर के इन अस्पतालों में...

सड़क पर खड़ी 102 ‘जननी एक्सप्रेस’ : सिरमौर के इन अस्पतालों में कंडम गाड़ियों से ठप हुई फ्री एंबुलेंस सेवा

इस सेवा का उद्देश्य गर्भवती महिलाओं और नवजात शिशुओं को आवश्यक प्राथमिक और सुरक्षित परिवहन प्रदान करना है, जिससे मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य को बढ़ावा मिले। लंबे समय से अस्पतालों में सेवाएं दे रही इस एंबुलेंस सेवा की गाड़ियां कंडम हालत में पहुंच चुकी हैं। इसके साथ साथ इसमें ऐसे वाहन भी निर्धारित साढ़े तीन लाख किलोमीटर चल चुकी हैं या फिर अपने 10 साल पूरे कर चुकी हैं। 

नाहन : जिला सिरमौर के कई अस्पतालों में प्रसूता महिलाओं को 102 जननी एक्सप्रेस की सेवाएं नहीं मिल पा रही हैं। लिहाजा, प्रसूता महिलाओं को अस्पताल के घर लाने के लिए तीमारदारों को निजी वाहन लेकर या फिर बसों में धक्के खाने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है।

आलम ये है कि विभिन्न अस्पतालों में तैनात ये गाड़ियां या तो कंडम हो चुकी हैं या फिर अपनी मियाद पूरी कर चुकी हैं। इस वजह से इन वाहनों को खड़ा कर दिया गया है। ऐसे में प्रसूता महिलाओं को अस्पतालों में ये सेवा नसीब नहीं हो पा रही है।

जानकारी के अनुसार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नौहराधार में ये एंबुलेंस पिछले तीन माह से खड़ी है। इसके साथ साथ सिविल अस्पताल राजगढ़ में भी इस सेवा के यही हाल हैं। सिविल अस्पताल ददाहू में भी 3 माह से ये सेवा नहीं मिल पा रही है। बताया जा रहा है कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र संगड़ाह में भी पिछले 2-3 दिन से ये सेवा बंद है।

ये भी पढ़ें:  चंबा में भूस्खलन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत, दूसरा घायल

बड़ी बात ये है कि ददाहू, संगड़ाह और नौहराधार अस्पताल श्री रेणुकाजी विधानसभा क्षेत्र में आते हैं। जबकि, सिविल अस्पताल राजगढ़ पच्छाद विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत है। बता दें कि 102 जननी एक्सप्रेस प्रसूता महिलाओं और नवजात शिशुओं के लिए एक निःशुल्क एंबुलेंस सेवा है, जो राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत संचालित हो रही है।

इस सेवा का उद्देश्य गर्भवती महिलाओं और नवजात शिशुओं को आवश्यक प्राथमिक और सुरक्षित परिवहन प्रदान करना है, जिससे मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य को बढ़ावा मिले। लंबे समय से अस्पतालों में सेवाएं दे रही इस एंबुलेंस सेवा की गाड़ियां कंडम हालत में पहुंच चुकी हैं। इसके साथ साथ इसमें ऐसे वाहन भी निर्धारित साढ़े तीन लाख किलोमीटर चल चुकी हैं या फिर अपने 10 साल पूरे कर चुकी हैं।

ये भी पढ़ें:  CM की अगुवाई में ऊना में 21 फरवरी को होगी ‘एंटी-चिट्टा वॉकाथॉन’, ये है तैयारी

क्षेत्र के मनीष, रोहित, बलवीर शर्मा आदि ने बताया कि 102 एंबुलेंस के अभाव में तीमारदारों को भारी दिक्कतें झेलनी पड़ रही हैं। कई लोगों को निजी वाहन करके अस्पतालों से प्रसूता महिलाओं को घर ले जाना पड़ रहा है या फिर वह पब्लिक ट्रांसपोर्ट के सहारे हैं। उन्होंने सरकार से मांग की कि इन अस्पतालों में जल्द से जल्द नई गाड़ियां उपलब्ध करवाई जाएं, ताकि प्रसूता महिलाओं के लिए ये सुविधा जारी रह सके।

उधर, ईएमई मनोज कोठारी ने माना कि कुछ अस्पतालों में जननी एक्सप्रेस सेवा वाहनों के कंडम होने की वजह से ठप पड़ी है। उन्होंने बताया कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र संगड़ाह की ये सेवा अभी बंद नहीं हुई है। गाड़ी को मरम्मत के लिए भेजा गया है। बाकि, अन्य अस्पतालों की कंडम गाड़ियों की रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेजी गई है। साथ ही सरकार को भी नई गाड़ियों की प्रपोजल भेजी गई है।

ये भी पढ़ें:  चूड़धार में मिला व्यक्ति का शव, लापता युवक की बरामदगी की आशंका! नौहराधार के स्थानीय वालेंटियर की रेस्क्यू टीम को मिली सफलता
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More