HomePolitics11 वर्षों में मोदी सरकार ने सेवा को बनाया संकल्प, नाहन में...

11 वर्षों में मोदी सरकार ने सेवा को बनाया संकल्प, नाहन में सांसद सुरेश कश्यप ने गिनवाई उपलब्धियां

उन्होंने कहा कि मोदी सरकार हिमाचल के विकास में भी अपना भरपूर योगदान दे रही है।

नाहन : शिमला संसदीय क्षेत्र के सांसद सुरेश कश्यप ने बुधवार को सर्किट हाउस नाहन में पत्रकारवार्ता की। उन्होंने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार की पिछले 11 वर्षों की उपलब्धियां बेमिसाल रही हैं। इस अवधि में मोदी सरकार ने सेवा को ही संकल्प बनाया। सुशासन की संस्कृति और सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी। विकसित भारत के लिए केंद्र की मोदी सरकार समर्पित है।

सांसद ने केंद्र सरकार की 11 वर्षों की उपलब्धियों को मीडिया के समक्ष रखते हुए ऑपरेशन सिंदूर से लेकर देश में विभिन्न क्षेत्रों में किए गए विकास कार्यों की विस्तृत जानकारी देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र माेदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने सीमाएं सुरक्षित की।

ये भी पढ़ें:  फर्स्ट थाईलैंड किक बाॅक्सिंग वर्ल्ड कप में छाईं हिमाचल की ये दो बेटियां, जीते सिल्वर और ब्रॉन्ज मेडल, डीसी बोले शाबाश

अर्थव्यवस्था मजबूत करने के साथ-साथ टैक्नोलॉजी को जन-जन तक पहुंचाया। देश की दिशा और दशा बदल रही है। भारत आज विश्व की चौथी बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की ओर अग्रसर है। 2047 तक भारत देश एक विकसित राष्ट्र के रूप में सामने आएगा। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार हिमाचल के विकास में भी अपना भरपूर योगदान दे रही है।

इस मौके पर पांवटा साहिब के विधायक सुखराम चौधरी, पूर्व विधायक बलदेव तोमर, नगर परिषद नाहन की अध्यक्षा श्यामा पुंडीर आदि भाजपा नेता मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें:  शिलाई की नाया पंजौड पंचायत के प्रधान को पद से हटाया, गबन की गई राशि पंचायत निधि में जमा करने के आदेश
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More