होमHimachalKinnaur-Lahaul Spitiहिमाचल में मानसून का कहर! 14 मौतें, 16 करोड़ का नुकसान, किन्नौर...

हिमाचल में मानसून का कहर! 14 मौतें, 16 करोड़ का नुकसान, किन्नौर के चोलिंग में फ्लैश फ्लड से तबाही

हिमाचल प्रदेश में मानसून ने तबाही मचा दी है। भारी बारिश, बाढ़ और भूस्खलन से अब तक 14 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि प्रदेश को करीब 16 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है।

शिमला : हिमाचल प्रदेश में मानसून ने तबाही मचा दी है। भारी बारिश, बाढ़ और भूस्खलन से अब तक 14 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि प्रदेश को करीब 16 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। किन्नौर में बाढ़ के बाद मलबा आने से शिमला-रिकांगपिओ राष्ट्रीय राजमार्ग कई घंटे बंद रहा और दो कारें मलबे की चपेट में आने से बड़ा हादसा टल गया।

किन्नौर जिले के चोलिंग में गत शुक्रवार तड़के तेज बारिश के बाद आई बाढ़ से करीब 30 मीटर हिस्से में मलबा जमा होने के कारण शिमला-रिकांगपिओ राष्ट्रीय राजमार्ग सुबह करीब चार बजे बंद हो गया। करीब 10 बजे मलबा हटाने के बाद यातायात बहाल किया गया। इस दौरान वहां से गुजर रही दो कारें भी मलबे की चपेट में आ गईं, लेकिन दोनों वाहन मौके पर ही रुक गए और कोई जनहानि नहीं हुई। वहीं, रिब्बा में बाढ़ के कारण रिब्बा-कंडे संपर्क मार्ग भी वाहनों की आवाजाही के लिए बंद हो गया है।

ये भी पढ़ें:  बरमाणा वाटर स्पोर्ट्स सेंटर की इन बेटियों ने राष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया मान, भोपाल में नेशनल रोइंग चैंपियनशिप में चमका हिमाचल

स्टेट इमरजेंसी ऑपरेशन्स सेंटर (SEOC) की ताजा रिपोर्ट के अनुसार, 30 जून से अब तक मौसम संबंधी घटनाओं में 12 लोगों की मौत हुई है, जबकि खराब मौसम के दौरान हुई सड़क दुर्घटनाओं में दो अन्य लोगों ने जान गंवाई है। इस तरह मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 14 पहुंच गया है।

48 ट्रांसफार्मर ठप, 27 पेयजल योजनाएं बाधित
इस मानसून सीजन में 48 ट्रांसफार्मर ठप हैं और 27 पेयजल योजनाएं बाधित हैं। प्रदेश में सड़क, बिजली और पेयजल व्यवस्था भी भारी बारिश से प्रभावित हुई है। कई जिलों में प्रशासन और संबंधित विभागों की टीमें मलबा हटाने और आवश्यक सेवाएं बहाल करने में जुटी हैं।

ये भी पढ़ें:  पुणे में चमकी सिरमौर की सीमा, डिस्कस थ्रो में हिमाचल को दिलाया रजत पदक

आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक, मानसून की शुरुआत के बाद तीन दिनों में प्रदेश को करीब 16 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। इस अवधि में 30.9 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई, जो सामान्य से 106 प्रतिशत अधिक है। किन्नौर में 18.3 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई, जो सामान्य से 423 प्रतिशत अधिक रही।

लाहौल-स्पीति को छोड़कर प्रदेश के लगभग सभी जिलों में सामान्य से अधिक वर्षा दर्ज की गई है। बादल फटने और भूस्खलन की घटनाओं के चलते प्रदेश में अब भी 49 सड़कें और तीन ट्रांसफार्मर बंद हैं।

ये भी पढ़ें:  हिमाचल तारपीन प्रोडक्ट्स कालाअंब में नौकरी का मौका, रोजगार कार्यालय नाहन में इस दिन होंगे इंटरव्यू
Aapki Baat News Desk
Aapki Baat News Deskhttps://aapkibaatnews.com
आपकी बात न्यूज डेस्क देश, प्रदेश और स्थानीय स्तर की हर महत्वपूर्ण खबर को तेज, विश्वसनीय और तथ्यात्मक तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है। राजनीति, समाज, प्रशासन, शिक्षा, अपराध, मनोरंजन और जनसरोकार से जुड़े हर मुद्दे पर सटीक जानकारी और प्रभावशाली प्रस्तुति हमारी प्राथमिकता है, ताकि पाठकों को हर बड़ी अपडेट एक ही मंच पर मिल सके।

Latest Articles

Explore More