HomeCrimeसिरमौर में 9.5 ग्राम चिट्टे के साथ 2 गिरफ्तार, एसआईयू नाहन ने...

सिरमौर में 9.5 ग्राम चिट्टे के साथ 2 गिरफ्तार, एसआईयू नाहन ने की कार्रवाई

टीम ने यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर अमल में लाई...

कालाअंब : सिरमौर पुलिस की एसआईयू नाहन की टीम ने 9.5 ग्राम चिट्टे के साथ 2 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। टीम ने यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर अमल में लाई। पुलिस ने औद्योगिक क्षेत्र कालाअंब के समीप नागल सड़क मोड़ पर नायरा पेट्रोल पंप के समीप एक बाइक पर सवार युवकों को जांच के लिए रोका।

दोनों व्यक्तियों ने अपना नाम परमवीर पुत्र प्रेम सिंह निवासी अफसर कॉलोनी कालाअंब, तहसील नारायणगढ़, जिला अंबाला (हरियाणा) और दूसरे ने अपना नाम संजय शर्मा पुत्र भगवान दास निवासी शिवालिक कॉलोनी कालाअंब, तहसील नारायणगढ (हरियाणा) बताया। तलाशी लेने पर इनके कब्जे से 9.5 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) बरामद किया गया।

ये भी पढ़ें:  नाहन में बिरोजा फैक्टरी के समीप चिट्टे के साथ युवक गिरफ्तार, SIU की टीम ने दिया कार्रवाई को अंजाम

एसपी सिरमौर एनएस नेगी ने बताया कि पुलिस थाना कालाअंब में एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है, जिन्हें सोमवार को अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें 4 दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। मामले में आगामी जांच जारी है।

Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More