HomeHimachalShimlaरोजगार पाने को नहीं देने पड़ेंगे एजेंटों को पैसे, HPSEDC देगा विदेश...

रोजगार पाने को नहीं देने पड़ेंगे एजेंटों को पैसे, HPSEDC देगा विदेश में कार्य करने का मौका

इस दिशा में विदेश मंत्रालय से हिमाचल प्रदेश इलैक्ट्रॉनिक्स विकास निगम (HPSEDC) को भर्ती एजेंट लाइसेंस प्राप्त हो गया है।

शिमला : राज्य सरकार प्रदेश के लोगों को विदेशों में नौकरी के अवसर प्रदान करने की दिशा में कार्य कर रही है। इस दिशा में विदेश मंत्रालय से हिमाचल प्रदेश इलैक्ट्रॉनिक्स विकास निगम (HPSEDC) को भर्ती एजेंट लाइसेंस प्राप्त हो गया है।

इसके अनुसार निगम को आधिकारिक तौर पर भर्ती करने की गतिविधियां शुरू करने की अनुमति मिल गई है। यह प्रमाण पत्र निगम को विदेशी नियोक्ताओं के लिए भारतीय श्रमिकों की भर्ती करने के लिए अधिकृत किया गया है।

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि हिमाचल प्रदेश अब भारत के उन अग्रणी राज्यों में शुमार हो गया है, जो निजी लाइसेंस धारकों के माध्यम से नहीं, बल्कि सरकारी स्तर पर श्रमिकों को विदेश में रोजगार प्रदान करेगा।

ये भी पढ़ें:  होम स्टे में चिट्टा लेकर पहुंचे थे, अचानक पुलिस ने दी दबिश, एक युवती समेत तीन लोग गिरफ्तार

अब युवाओं को विदेश में रोजगार पाने के लिए एजेंटों को पैसे नहीं देने पड़ेंगे। इससे विदेश में रोजगार के इच्छुक लोगों को गुमराह होने से बचाया जा सकेगा और उन्हें रोजगार के उचित अवसर प्रदान किए जाएंगे।

इससे अब निगम अंतरराष्ट्रीय रोजगार नियुक्तियों को नियंत्रित करने वाले नियमों की अनुपालना सुनिश्चित कर सकेगा। भर्ती एजेंट लाइसेंस निगम की विश्वसनीयता और कानूनी स्थिति को और अधिक सुदृढ़ करेगा। राज्य के लोगों को विदेशों में नौकरी करने के अवसर उपलब्ध होंगे।

ये भी पढ़ें:  नाहन-कुमारहट्टी NH के चौड़ीकरण को लेकर सराहां में बैठक, आईं आपत्तियां, सुझाव भी दर्ज
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More