HomeHimachalShimlaस्टेट अलाइड एंड हेल्थ केयर काउंसिल की वेबसाइट का सीएम ने किया...

स्टेट अलाइड एंड हेल्थ केयर काउंसिल की वेबसाइट का सीएम ने किया शुभारंभ

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि यह पहल राज्य सम्बद्ध एवं स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र में डिजिटल सुशासन, पारदर्शिता और दक्षता की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि वेबसाइट में काउंसिल से संबंधित महत्वपूर्ण सूचनाएं सरल तरीके से उपलब्ध करवाई जाएंगी।

शिमला : मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने गुरुवार को यहां स्टेट अलाइड एंड हेल्थ केयर काउंसिल हिमाचल प्रदेश की वेबसाइट www.sahchp.in का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि यह पहल राज्य सम्बद्ध एवं स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र में डिजिटल सुशासन, पारदर्शिता और दक्षता की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि वेबसाइट में काउंसिल से संबंधित महत्वपूर्ण सूचनाएं सरल तरीके से उपलब्ध करवाई जाएंगी।

यह वेबसाइट स्वास्थ्य पेशेवरों, शिक्षण संस्थानों, विद्यार्थियों तथा आम नागरिकों के लिए एक विश्वसनीय और उपयोगकर्त्ता-अनुकूल माध्यम के रूप में कार्य करेगी, जिससे सेवाओं तक आसान पहुंच सुनिश्चित होगी। राज्य एनसीएएचपी अधिनियम को लागू करने में देशभर में अग्रणी रहा है। इसके लागू होने से वन नेशन-वन करिकुलम-वन रजिस्ट्रेशन’ की अवधारणा को बल मिलेगा। इससे अलाइड एंड हेल्थ केयर पाठ्यक्रमों में और गुणवत्ता सुनिश्चित होगी।

ये भी पढ़ें:  IGMC मारपीट मामला: रेजिडेंट डॉक्टरों ने वापस ली हड़ताल, अस्पतालों में आज से चलेगी OPD

काउंसिल के अध्यक्ष विनोद चौहान ने वेबसाइट के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए इसकी विभिन्न गतिविधियों से अवगत करवाया। इस अवसर पर विधायक संजय अवस्थी, निदेशक सूचना एवं जन सम्पर्क राजीव कुमार, मुख्यमंत्री के अतिरिक्त सचिव हरीश गज्जू, सचिव, स्टेट अलाइड एंड हेल्थ केयर काउंसिल राजेश कौशिक समेत अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More