HomeCrimeपांवटा साहिब में SIU सिरमौर की कार्रवाई, भुक्की के साथ दबोचा 30...

पांवटा साहिब में SIU सिरमौर की कार्रवाई, भुक्की के साथ दबोचा 30 साल का युवक

SIU की टीम बस स्टैंड के पास गश्त पर मौजूद थी। इसी दौरान टीम को गुप्त सूचना मिली कि टायर पंचर की दुकान चलाने वाले एक व्यक्ति ने अंदर नशे का सामान रखा है। इस पर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए तलाशी ली, तो दुकान के भीतर से 1.426 किलो भुक्की बरामद की।

पांवटा साहिब : जिला सिरमौर की विशेष अन्वेषण इकाई (SIU) की टीम ने पांवटा साहिब बस स्टैंड के समीप एक टायर पंचर की दुकान पर छापेमारी कर भुक्की (चूरापोस्त) बरामद की है। इस मामले में दुकान मालिक को गिरफ्तार कर लिया गया है।

पुलिस के अनुसार SIU की टीम बस स्टैंड के पास गश्त पर मौजूद थी। इसी दौरान टीम को गुप्त सूचना मिली कि टायर पंचर की दुकान चलाने वाले एक व्यक्ति ने अंदर नशे का सामान रखा है। इस पर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए तलाशी ली, तो दुकान के भीतर से 1.426 किलो भुक्की बरामद हुई।

आरोपी की पहचान 30 वर्षीय इमरान खान पुत्र अब्दुल हमीद के रूप में हुई है। आरोपी मूल रूप से गांव ढकरानी, डाकघर व तहसील विकासनगर, जिला देहरादून (उत्तराखंड) का रहने वाला है, जो यहां बस स्टैंड के पास टायर पंचर की दुकान चला रहा था।

ये भी पढ़ें:  शिमला में 2004 में हुई हत्या के केस में नाहन जेल में सजा काट रहे कैदी की मौत

डीएसपी पांवटा साहिब मानवेंद्र ठाकुर ने बताया कि पुलिस ने आरोपी के खिलाफ ND&PS Act के तहत केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आरोपी नशे की ये खेप कहां से लाया था और इसे किसे बेचा जाना था। आरोपी को आज माननीय अदालत में पेश किया जा रहा है।

ये भी पढ़ें:  हिमाचल में अगले सत्र से 100 CBSE स्कूल होंगे शुरू, वर्दी का रंग अलग होगा : CM
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More