HomeEducationटूरिज्म एंड हॉस्पिटैलिटी और रिटेल मैनेजमेंट में ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया शुरू

टूरिज्म एंड हॉस्पिटैलिटी और रिटेल मैनेजमेंट में ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया शुरू

इन कोर्सों में प्रवेश लेने वाले पात्र विद्यार्थियों को 1000 रुपए प्रतिमाह का कौशल विकास भत्ता भी प्रदान किया जाएगा

नाहन : डाॅ. वाईएस परमार राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय नाहन में शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए बी. वॉक (बैचलर ऑफ वोकेशनल) कोर्सों टूरिज्म एंड हॉस्पिटैलिटी एवं रिटेल मैनेजमेंट में ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है। प्राचार्य डॉ. विभव कुमार शुक्ला ने बताया कि इन व्यावसायिक पाठ्यक्रमों में प्रति विषय 40-40 सीटों पर मैरिट के आधार पर वर्ष 2017 से नियमित रूप से विद्यार्थियों को प्रवेश दिया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि इच्छुक विद्यार्थी कॉलेज की वेबसाइट https://gcnahan.highalteducation.in/ पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इन कोर्सों में प्रवेश लेने वाले पात्र विद्यार्थियों को 1000 रुपए प्रतिमाह का कौशल विकास भत्ता भी प्रदान किया जाएगा, जिससे विद्यार्थियों को आर्थिक सहयोग के साथ-साथ आत्मनिर्भरता की दिशा में भी प्रोत्साहन मिलेगा

ये भी पढ़ें:  पांवटा साहिब में यमुना नदी से मिला 11 वर्षीय बच्ची का शव, परिजनों ने जताया शक, लोग एसडीएम से मिले

प्राचार्य ने बताया कि कोर्स के दौरान विद्यार्थियों को समय-समय पर औद्योगिक प्रशिक्षण भी प्रदान किया जाता है, जिसमें उन्हें वास्तविक कार्यस्थलों का अनुभव मिलता है। अनेक मामलों में प्रशिक्षण के दौरान ही कंपनियां विद्यार्थियों को जॉब ऑफर देकर उन्हें रोजगार उपलब्ध करवाती हैं।

बी. वॉक कार्यक्रम के नोडल अधिकारी डॉ. यशपाल सिंह तोमर ने बताया कि दाखिले से संबंधित किसी भी प्रकार की जानकारी या समस्या के लिए विद्यार्थी मोबाइल नंबर 70180-35325 व 98161-47154 पर संपर्क किया जा सकता है।

ये भी पढ़ें:  धारटीधार इलाके की बकाहन-केलेवाला सड़क 2 माह से बंद, बीमार व्यक्ति की गई जान
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More