HomeHimachal24 छात्राओं से छेड़छाड़ का आरोपी शिक्षक सस्पेंड, एलीमेंट्री विभाग को जांच...

24 छात्राओं से छेड़छाड़ का आरोपी शिक्षक सस्पेंड, एलीमेंट्री विभाग को जांच के आदेश

आरोपी टीजीटी नॉन मेडिकल राकेश कुमार को सस्पेंड करने के आदेश निदेशालय ने उच्च शिक्षा उपनिदेशक सिरमौर कार्यालय की ईमेल पर भेजे।

राजगढ़ : जिला सिरमौर के राजगढ़ उपमंडल के एक सरकारी स्कूल की 24 छात्राओं से छेड़छाड़ के आरोपी शिक्षक को शिक्षा निदेशालय ने सस्पेंड कर दिया है। आरोपी टीजीटी नॉन मेडिकल राकेश कुमार को सस्पेंड करने के आदेश निदेशालय ने उच्च शिक्षा उपनिदेशक सिरमौर कार्यालय की ईमेल पर भेजे। साथ ही शिक्षा उपनिदेशक एलीमेंट्री को मामले की विस्तृत जांच के निर्देश भी दिए हैं।

बता दें कि इस सनसनीखेज मामले का खुलासा उस वक्त हुआ, जब स्कूल में आयोजित शिक्षा संवाद कार्यक्रम में कुछ छात्राओं की तरफ से प्रिंसिपल को शिकायत दी गई। लिहाजा, स्कूल में यौन उत्पीड़न समिति की बैठक बुलाई गई, जिसमें अभिभावकों को भी बुलाया गया।

ये भी पढ़ें:  Himachal: नगर निकाय अध्यक्ष पदों का आरक्षण रोस्टर जारी, देखें पूरी लिस्ट

पीड़ित छात्राओं ने यह पूरा मामला समिति के समक्ष रखा और बताया कि किस तरह शिक्षक उनके साथ छेड़छाड़ करता था। 21 जून को सामने आई इस घटना के बाद स्कूल में माहौल भी तनावपूर्ण बन गया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए एसडीएम राजगढ़ मौके पर पहुंचे। एसडीएम से इस मामले में मिले कड़ी कार्रवाई के आश्वासन के बाद लोग शांत हुए। वहीं, पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार किया, जिसके बाद आरोपी पुलिस रिमांड पर है।

उधर, शिक्षा उपनिदेशक हायर सिरमौर डा. हिमेंद्र बाली ने स्कूल से इस पूरे मामले की रिपोर्ट तलब की। विभाग ने यौन उत्पीड़न कमेटी की रिपोर्ट और आरोपी की गिरफ्तारी सहित पुलिस थाने में दर्ज एफआईआर की प्रतियां आगामी कार्रवाई के लिए शिक्षा निदेशालय को भेजी। लिहाजा, निदेशालय ने इस गंभीर मामले में ये कार्रवाई अमल में लाई।

ये भी पढ़ें:  पिस्टल दिखाकर गार्ड से लूट मामले का 24 वर्षीय आरोपी दबोचा, वारदात में शामिल अन्य 6 आरोपी नाबालिग

उधर, शिक्षा उपनिदेशक हायर सिरमौर डा. हिमेंद्र बाली ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि आरोपी शिक्षक को सस्पेंड कर दिया गया है। शिक्षा उपनिदेशक एलीमेंट्री को निदेशालय ने इस मामले की उचित जांच के निर्देश दिए हैं।

Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More