HomeAccidentजमटा में दर्दनाक हादसा : निजी बस और बाइक की टक्कर में...

जमटा में दर्दनाक हादसा : निजी बस और बाइक की टक्कर में 25 साल के युवक की मौत, एक घायल

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को घटना की जानकारी दी।

नाहन : नाहन-ददाहू सड़क पर जमटा के समीप  मंगलवार शाम पांच बजे के आसपास एक दर्दनाक हादसा हो गया। हादसे में 25 साल के एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि एक अन्य युवक घायल हुआ है, जिसका मेडिकल कालेज नाहन में उपचार किया जा रहा है।

बताया जा रहा है कि बाइक पर तीसरा युवक भी सवार था, जो पूरी तरह सुरक्षित है। उधर, पुलिस हादसे की जांच में जुट गई है। हादसे के बाद सड़क पर लंबा जाम भी लगा।

जानकारी के अनुसार एक एप्लाइड फॉर बाइक नाहन से जमटा की ओर जा रही थी। इसी बीच ददाहू से नाहन आ रही निजी बस चौहान कोच (एचपी 71-1492) के साथ बाइक की टक्कर हो गई।

ये भी पढ़ें:  पुलिस कांस्टेबल भर्ती: ग्राउंड टेस्ट में 955 अभ्यर्थियों ने बहाया खूब पसीना, जानें कितने हुए पास

इस हादसे में बाइक चालक संजीव कुमार पुत्र लाल सिंह, निवासी बालका बराटल (पंजाहल, नाहन) की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे से पंजाहल इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है।

इस दुर्घटना में घायल हुए एक युवक की पहचान दीपांशु निवासी सत्तर भादों (पंजाहल) के रूप में हुई है, जिसे स्थानीय लोगों की मदद से 108 एंबुलेंस से नाहन मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया। जबकि, बाइक पर सवार एक अन्य युवक पूरी तरह सुरक्षित है।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर मृतक का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कालेज नाहन भेजा। साथ ही दुर्घटना के कारणों की जांच भी शुरू की।

ये भी पढ़ें:  भैंस और गाय के दूध के न्यूनतम समर्थन मूल्य में 6-6 रुपये की बढ़ोतरी, हिमाचल बजट में और भी बहुत कुछ

उधर, एएसपी सिरमौर योगेश रोल्टा ने हादसे की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस हादसे की जांच में जुटी है।

Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More