HomeHimachalमाजरा प्रकरण : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल से पूछताछ, कल...

माजरा प्रकरण : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल से पूछताछ, कल सुखराम होंगे पेश

शनिवार को पांवटा साहिब के विधायक सुखराम चौधरी से इस मामले में पेश होंगे।

पांवटा साहिब : जिला सिरमौर के उपमंडल पांवटा साहिब के माजरा प्रकरण में नामजद भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डा. राजीव बिंदल शुक्रवार को पुलिस थाना माजरा में पेश हुए। इस दौरान उनसे इस मामले को लेकर पूछताछ की गई। शनिवार को पांवटा साहिब के विधायक सुखराम चौधरी से इस मामले में पेश होंगे।

बता दें कि हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने माजरा प्रकरण के दौरान क्षेत्र में अशांति व सांप्रदायिक माहौल बिगाड़ने के मामले में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष राजीव बिंदल और पांवटा के विधायक सुखराम चौधरी को 8 जुलाई तक सशर्त अंतरिम जमानत दी है।

हाईकोर्ट ने बिंदल और सुखराम समेत मामले में सभी आरोपियों को पुलिस जांच में शामिल होने के निर्देश दिए हैं। इसको लेकर भाजपा अध्यक्ष बिंदल पुलिस थाने में पेश हुए।

ये भी पढ़ें:  Illegal Mining : बाता नदी में इस जगह अवैध खनन की शिकायत लेकर नाहन पहुंचे ग्रामीण, बोले...

उल्लेखनीय है कि युवती के कथित अपहरण मामले में माजरा में दो समुदायों के बीच टकराव सामने आया था। आरोप है कि इस दौरान तीन पुलिस कर्मियों पर कुछ लोगों ने हथियारों से हमला किया।

इस मामले में पुलिस ने पहले ही पांच लोगों की गिरफ्तारी की है। इसके बाद पुलिस ने शुक्रवार को मुख्य आरोपी रमन को भी गिरफ्तार कर लिया है । अब पुलिस मुख्य आरोपी से इस मामले में गहन पूछताछ करेगी।

उधर, डीएसपी पांवटा साहिब मानवेंद्र सिंह ठाकुर ने पुष्टि करते हुए बताया कि शुक्रवार को डा. बिंदल से पूछताछ की गई है। कल सुखराम चौधरी पूछताछ के लिए पेश होंगे।

ये भी पढ़ें:  IGMC मारपीट मामला: रेजिडेंट डॉक्टरों ने वापस ली हड़ताल, अस्पतालों में आज से चलेगी OPD
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More