बिलासपुर : राज्य निर्वाचन आयोग, हिमाचल प्रदेश के जारी निर्देशों के अनुपालन में नगर परिषद घुमारवीं के सामान्य निर्वाचन, 2026 के दृष्टिगत विभिन्न वार्डों के लिए मतदान केंद्र अधिसूचित कर दिए गए हैं।
जारी अधिसूचना के अनुसार वार्ड संख्या 1 (बड्डू) के लिए सीआरसी भवन, सेरीकल्चर बड्डू, कक्ष संख्या 1 को मतदान केंद्र बनाया गया है। वार्ड संख्या 2 (इंदिरा) के लिए शहीद विजय पाल मेमोरियल पीएम श्री मुख्यमंत्री आदर्श राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला घुमारवीं (लीड), राजीव भवन, कक्ष संख्या 1 (जीएसएसएस बॉयज ओल्ड) निर्धारित किया गया है। वार्ड संख्या 3 (अंबेडकर) के लिए इसी विद्यालय के अटल भवन, कक्ष संख्या 2 (जीएसएसएस बॉयज ओल्ड) में मतदान केंद्र स्थापित किया गया है।
इसी प्रकार वार्ड संख्या 4 (कल्याणा) के लिए शहीद विजय पाल मेमोरियल पीएम श्री मुख्यमंत्री आदर्श राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला घुमारवीं (ब्रांच), कक्ष संख्या 2 (जीएसएसएस गर्ल्स ओल्ड) को मतदान केंद्र बनाया गया है।
वार्ड संख्या 5 (हरकुकर) के लिए राजकीय प्राथमिक पाठशाला हरकुकर, कक्ष संख्या 2 निर्धारित किया गया है। वार्ड संख्या 6 (जगदंबा) के लिए राजकीय प्राथमिक पाठशाला घुमारवीं, कक्ष संख्या 2 को मतदान केंद्र बनाया गया है।
वार्ड संख्या 7 (बाजोहा) के लिए ग्राम पंचायत घुमारवीं के बैठक हाल, शिव मंदिर के समीप को मतदान केंद्र बनाया गया है। वार्ड संख्या 8 (टिक्करी) के लिए राजकीय प्राथमिक पाठशाला अबधानीघाट, कक्ष संख्या 1 तथा वार्ड संख्या 9 (दकडी) के लिए राजकीय प्राथमिक पाठशाला अबधानीघाट, कक्ष संख्या 3 को मतदान केंद्र निर्धारित किया गया है।
रिटर्निंग अधिकारी ने सभी पात्र मतदाताओं से अपील की है कि वह लोकतांत्रिक प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करते हुए अपने मताधिकार का प्रयोग करें।
