HomeHimachalSirmaurविधायक सोलंकी ने विक्रमबाग पंचायत की इन दो संपर्क सड़कों का किया...

विधायक सोलंकी ने विक्रमबाग पंचायत की इन दो संपर्क सड़कों का किया शिलान्यास, लंबे समय से चली आ रही थी मांग

सोलंकी ने कहा कि इन दोनों सड़कों के निर्माण के लिए फॉरेस्ट क्लीयरेंस भी पूर्ण करवा ली गई है और जल्द ही इनका कार्य शुरू हो जाएगा।

नाहन : विधानसभा क्षेत्र नाहन के तहत आने वाली विक्रमबाग पंचायत के खैरवाला और डांडीपुर में शनिवार को विधायक अजय सोलंकी ने दो संपर्क सड़कों का शिलान्यास किया।

इस दौरान विधायक ने 60.37 लाख रुपये की लागत से बनने वाले कौंथरों-डांडीपुर संपर्क सड़क के साथ साथ 88.44 लाख से निर्मित होने वाली डांगवाला-जोहड़ीवाला संपर्क सड़क का भी शिलान्यास किया।

इस मौके पर विधायक अजय सोलंकी ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि इन दोनों सड़कों के निर्माण से दर्जनों गांवों को बेहतर कनेक्टिविटी उपलब्ध होगी। ग्रामीणों की लंबे समय से इन दोनों सड़कों के निर्माण की मांग चली आ रही थी।

ये भी पढ़ें:  घटाईक ब्रदर्स घंडूरी ने जीता क्रिकेट प्रतियोगिता का खिताब, शिक्षक अरूण रहे मुख्य अतिथि

क्षेत्र के विकास के लिए ये बड़ी सौगात है। उन्होंने बताया कि इन दोनों सड़कों के निर्माण के लिए फॉरेस्ट क्लीयरेंस भी पूर्ण करवा ली गई है और जल्द ही इनका कार्य शुरू हो जाएगा।

उन्होंने कहा कि हर गांव तक मूलभूत सुविधाएं पहुंचाना और क्षेत्र का विकास उनकी पहली प्राथमिकता है। विकास की राजनीति के रास्ते में धर्म, जाति या किसी भी प्रकार का भेदभाव नहीं आना चाहिए।

यह शिलान्यास केवल सड़कों का निर्माण नहीं, बल्कि नाहन विधानसभा के ग्रामीण विकास की दिशा में एक ठोस कदम है। इस अवसर पर विधायक ने ग्रामीणों की समस्याएं भी सुनीं।

इस मौके पर लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता ई. आलोक जनवेजा, सुमित राजपूत के अलावा विक्रमबाग पंचायत के उपप्रधान हनीफ, उपप्रधान देवनी शबनम बेगम, गफूर, शकील अहमद, इम्तियाज, खलील अहमद, शौकत अली व गफार आदि मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें:  भाजपा को झटका, धगेड़ा पंचायत के प्रधान-उपप्रधान समेत निर्वाचित सभी जनप्रतिनिधि परिवार सहित कांग्रेस में शामिल
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More