HomeHimachalSirmaurइनरव्हील नाहन क्लासिक ने ढाबों स्कूल में लगाया डेंटल चैकअप कैंप

इनरव्हील नाहन क्लासिक ने ढाबों स्कूल में लगाया डेंटल चैकअप कैंप

डॉ. राघव सिंघला और डॉ. शिवाक्षी शर्मा ने बच्चों के दांतों की जांच की और उन्हें साफ-सफाई के बारे में जागरूक किया।

नाहन : इनरव्हील नाहन क्लासिक ने सरकारी प्राइमरी स्कूल ढाबों (नाहन) में डॉक्टर्स डे के मौके पर डेंटल चैकअप कैंप का आयोजन किया। इस अवसर पर डॉ. राघव सिंघला और डॉ. शिवाक्षी शर्मा ने बच्चों के दांतों की जांच की और उन्हें साफ-सफाई के बारे में जागरूक किया।

इसके अलावा स्कूल में अन्नपूर्णा दिवस भी मनाया गया, जिसमें छात्रों के बीच हलवा वितरित किया गया। इस अवसर पर इनरव्हील नाहन क्लासिक की अध्यक्षा रचना ठाकुर, सचिव नीलम शर्मा, कोषाध्यक्ष अलका, आई.एस.ओ. आशा, दलजीत, भावना, सीमा, अमिता समेत स्कूल स्टाफ उपस्थित रहा।

रचना ठाकुर ने बताया कि यह कार्यक्रम छात्रों के स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने में मददगार साबित हुआ। वहीं स्कूल प्रबंधन ने इनरव्हील नाहन क्लासिक की इस पहल की सराहना की।

ये भी पढ़ें:  सोलन में अफीम की अवैध खेती का पर्दाफाश, 381 पौधे बरामद, एक गिरफ्तार
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More