HomeHimachalहिमाचल : आधी रात घर में सो रहे एक परिवार पर टूटा...

हिमाचल : आधी रात घर में सो रहे एक परिवार पर टूटा आसमानी कहर, सैलाब की चपेट में आने से 7 लापता

हिमाचल प्रदेश के जिला मंडी में भारी बारिश के साथ बादल फटने की घटनाओं ने तबाही मचा दी है।

मंडी : हिमाचल प्रदेश के जिला मंडी में भारी बारिश के साथ बादल फटने की घटनाओं ने तबाही मचा दी है। करसोग, सराज और धर्मपुर उपमंडलों में आसमानी कहर से आम जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया है। सिराज के बगस्याड़ समेत पूरे इलाके में बादल फटने से कई घर, गाड़ियां पानी और मलबे में दब गए।

गोहर उपमंडल के स्यांज नाले में बना एक घर फ्लैश फ्लड में बह गया। इस सैलाब में 7 लोग बह गए हैं। अचानक भारी बारिश के कारण आई बाढ़ और भूस्खलन ने उनके घर को अपनी चपेट में ले लिया। पूरा घर मिट्टी और पानी के तेज बहाव में बह गया, जिससे परिवार के सदस्यों को बाहर निकलने का मौका तक नहीं मिला।

ये भी पढ़ें:  सोलन में 50 पदों के लिए कैंपस इंटरव्यू 22 अप्रैल को, 10वीं व 12वीं पास महिलाओं को मौका

बारिश व भूस्खलन से कीतरपुर-मनाली फोरलेन पूरी तरह बंद हो गया है। सैकड़ों लोग सुरंगों व सड़कों पर फंसे हुए हैं। प्रशासन की ओर से उन्हें पानी उपलब्ध करवाया गया है। प्रशासन ने एहतियातन मंडी जिले के सभी शिक्षण संस्थानों में एक दिन की छुट्टी घोषित कर दी है। मौसम विभाग ने अगले 48 घंटे तक भारी बारिश की चेतावनी जारी की है, जिससे प्रशासन सतर्क हो गया है।

आधी रात को भारी बारिश के बीच रघुनाथ का पद्धर में कुष्ठ रोगियों के आश्रम में पानी भर गया, जिससे वहां रह रहे लोगों की जान पर बन आई। पुलिस और एसडीआरएफ की टीमों ने रेस्क्यू अभियान चलाकर सभी को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया। यहां 12 लोगों को रेस्क्यू किया गया है।

ये भी पढ़ें:  हिमाचल में PWD के परिधि और विश्राम गृहों का बदलेगा नक्शा! सरकार ने लागू ये व्यवस्था, अब हर महीने होगी जांच
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More