HomeHimachalChambaहिमाचल में टाइलें लेकर जा रहा ट्राला गहरी खाई में लुढ़का, चालक...

हिमाचल में टाइलें लेकर जा रहा ट्राला गहरी खाई में लुढ़का, चालक की मौत, वाहन के उड़े परखच्चे

जैसे ही वाहन खाई में गिरा ताे जोरदार आवाजें सुनकर आसपास के ग्रामीण अपने घरों से बाहर निकले और घटनास्थल पर पहुंचे।

चंबा : हिमाचल प्रदेश के जिला चंबा में शुक्रवार सुबह दर्दनाक हादसा हुआ, जहां एक ट्राला गहरी खाई में लुढ़क गया। हादसे में चालक की मौत हो गई है।  हादसा इतना भयानक था कि वाहन के भी परखच्चे उड़ गए। पठानकोट-भरमौर राष्ट्रीय राजमार्ग पर चनेड़ के समीप ये हादसा हुआ।

मृतक चालक की पहचान राम स्वरूप के रूप में हुई है। वह राजस्थान के बीकानेर जिले के स्वनतसर गांव का रहने वाला था। बताया जा रहा है कि रामस्वरूप दुर्घटनाग्रस्त हुए ट्राले का मालिक था।

जानकारी के अनुसार इस ट्राले में टाइलें और अन्य निर्माण सामग्री लदी हुई थी। चंबा की ओर जाते वक्त जैसे ही वाहन खाई में गिरा ताे जोरदार आवाजें सुनकर आसपास के ग्रामीण अपने घरों से बाहर निकले और घटनास्थल पर पहुंचे।

ये भी पढ़ें:  हिमाचल पंचायत चुनाव: अब तक 40 प्रतिशत वोटिंग; ऊना, सोलन और सिरमौर सबसे आगे

ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद ट्रक में फंसे चालक को बाहर निकाला और तुरंत अस्पताल पहुंचाया, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने चालक का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल, हादसे के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस हादसे की जांच में जुटी है।

ये भी पढ़ें:  सिरमौर में 15.50 ग्राम स्मैक के साथ पति-पत्नी गिरफ्तार, डिटेक्शन सेल की टीम की बड़ी कार्रवाई
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More