HomeHimachalतीसरी बार प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद गृह जिला पहुंचे डॉ. बिंदल...

तीसरी बार प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद गृह जिला पहुंचे डॉ. बिंदल का दीपकमल में जोरदार इस्तकबाल

इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष डॉ. बिंदल ने कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार किया...

नाहन : तीसरी बार भाजपा की प्रदेश कमान संभालने के बाद डॉ. राजीव बिंदल शनिवार को अपने गृह जिला पहुंचे। इस दौरान नाहन स्थित जिला भाजपा कार्यालय दीपकमल में सैकड़ों की तादात में जुटे कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार इस्तकबाल किया।

इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष डॉ. बिंदल ने कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार करते हुए कहा कि संगठनात्मक तौर पर जिले के हर कार्यकर्ता को रोल मॉडल बनना है। उन्होंने कहा कि आने वाले पंचायती राज चुनाव और 2027 के लिए अभी से ही तैयारी में जुटना होगा।

उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान करते हुए कहा कि पूर्व में रही भाजपा सरकार और मौजूदा केंद्र सरकार द्वारा जितनी भी योजनाएं और जनहित कार्य किए गए हैं, उनका घर-घर जाकर प्रचार किया जाए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में भारत विश्व गुरु बनने की ओर अग्रसर है। उनकी जनहितैषी नीतियों और ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास’ के मंत्र ने देश के हर वर्ग को सशक्त किया है।

ये भी पढ़ें:  मोबाइल पर आया मैसेज, एक करोड़ का इंतजाम कर लो, वरना जान से जाओगे...

उन्होंने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का भी विशेष रूप से आभार व्यक्त किया। राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा जैसे अनुभवी और कुशल संगठक हमें मार्गदर्शन दे रहे हैं। उनके दिखाए मार्ग पर चलते हुए प्रदेश में भाजपा को और अधिक सशक्त बनाना है।

इस अवसर पर सांसद सुरेश कश्यप, पांवटा साहिब के विधायक सुखराम चौधरी, पच्छाद की विधायक रीना कश्यप, प्रदेश भाजपा प्रवक्ता बलदेव तोमर, जिला भाजपा अध्यक्ष धीरज गुप्ता, पूर्व जिला भाजपा अध्यक्ष विनय गुप्ता, जिला परिषद अध्यक्ष सीमा कन्याल, नगर परिषद अध्यक्ष श्यामा पुंडीर, उपाध्यक्ष अविनाश गुप्ता सहित सभी 12 मंडलों के अध्यक्ष, जिला परिषद सदस्य, बीडीसी मेंबर, नगर परिषद वार्ड सदस्य और तमाम कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें:  शिलाई में रोपी हरियाली, 'मां के नाम' 450 पौधे लगाकर जगाई प्रकृति प्रेम की अलख

आपदा पीड़ितों के लिए भेजी राहत सामग्री
डाॅ. राजीव बिंदल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी हिमाचल प्रदेश के अलग-अलग जिलों से राशन की किटें मंडी के आपदा प्रभावितों को भेज रही है। उन्होंने कहा कि सिरमौर से भाजपा ने मंडी जिले को राशन की 100 किटें भेजी हैं। एक किट में 10 किलो चावल, 10 किलो आटा, 2 किलो दाल, 1 किलो नमक, 1 लीटर सरसों का तेल, कुछ मसाले, माचिस, मोमबती ऐसी सामग्री शामिल है। इस दौरान राहत सामग्री से लदे वाहन को सांसद सुरेश कश्यप ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

ये भी पढ़ें:  सिरमौर के सतौन में डंपर ने कुचला राहगीर, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा, एनएच किया जाम
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More