HomeSportsराजगढ़ का पारस खेलेगा सीनियर नेशनल वॉलीबॉल, हिमाचल का करेगा प्रतिनिधित्व   

राजगढ़ का पारस खेलेगा सीनियर नेशनल वॉलीबॉल, हिमाचल का करेगा प्रतिनिधित्व   

राजगढ़|
जनपद सिरमौर के उपमंडल राजगढ़ के भाणत गांव के पारस पुंडीर का चयन नेशनल वॉलीबॉल प्रतियोगिता के लिए हुआ है. राष्ट्रीय प्रतियोगिता का आयोजन 7 से 13 जनवरी तक राजस्थान के जयपुर में किया जा रहा है. हिमाचल की टीम जयपुर के लिए रवाना हो गई है.
नेशनल प्रतियोगिता के लिए चयनित प्रदेश टीम के उपजे विवाद के बाद प्रदेश के मुख्यमंत्री ने हस्तक्षेप करते हुए फिर से ट्रायल करवाने का निर्णय लिया और इस ट्रायल में राजगढ़ क्षेत्र के युवा पारस पुंडीर का चयन भी प्रदेश टीम में हुआ. पारस पुंडीर जयपुर में प्रदेश टीम का नेतृत्व करेगा. वह वर्तमान में ऊना स्पोर्ट्स हॉस्टल में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहा है और डिग्री कॉलेज का छात्र है.
पारस इससे पहले अंडर 14 वर्ग में कबड्डी व अंडर 19 में वॉलीबॉल नेशनल के अतिरिक्त खेलो इंडिया में भी प्रदेश का नेतृत्व कर चुका है. पारस के चयन पर राजगढ़ क्षेत्र के बालिबाल खिलाड़ियों में खुशी की लहर है. पारस ने अपने चयन का श्रेय अपने प्रथम गुरू एवं पिता रणदीप ठाकुर और हॉस्टल में अपने कोच तपन ठाकुर को दिया.
पूर्व राष्ट्रीय खिलाड़ी भूपेंद्र ठाकुर, रणदीप ठाकुर, अमन ठाकुर व जिला संघ के अध्यक्ष पृथ्वीराज ने कहा कि यह राजगढ़ ही नहीं जिला सिरमौर के लिए भी गर्व का विषय है. उन्होंने पारस को राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए बधाई व शुभकामनाएं दीं.
ये भी पढ़ें:  "ए ग्रेड" धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य 2,389 रुपये प्रति क्विंटल तय
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More