HomeHimachalSolanअध्यात्म और योग से मिलती है स्थिरता : स्वामी निश्चलानंद

अध्यात्म और योग से मिलती है स्थिरता : स्वामी निश्चलानंद

इससे दिव्य ऊर्जा का संचार होता है, जिससे हम एक स्वस्थ समाज की रचना कर सकते हैं।

सोलन : योगदा सत्संग सोसायटी ऑफ इंडिया (वाईएसएस) के स्वामी निश्चलानंद ने कहा कि अध्यात्म व योग से स्थिरता आती है। इससे दिव्य ऊर्जा का संचार होता है, जिससे हम एक स्वस्थ समाज की रचना कर सकते हैं।

स्वामी निश्चलानंद शनिवार को यहां शूलिनी यूनिवर्सिटी में चल रहे तीन दिवसीय वाईएसएस आध्यात्मिक रिट्रीट के दूसरे दिन पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। इस मौके पर शूलिनी यूनिवर्सिटी के चांसलर प्रो. पीके खोसला, पूर्व आईएएस अधिकारी विवेक आत्रेय, डॉ. पंकज ललित समेत अन्य मौजूद रहे।

स्वामी ने कहा कि परमहंस योगानंद अपनी शिक्षाओं के विश्वव्यापी प्रसार के लिए और भविष्य में आने वाली पीढिय़ों के लिए जो अध्यात्म व योग का ज्ञान को आगे बढ़ाने के लिए 1917 में योगदा सत्संग सोसायटी ऑफ इंडिया की स्थापना की थी।

ये भी पढ़ें:  सनवारा टोल प्लाजा पर नाकेबंदी के दौरान चिट्टे के साथ युवक गिरफ्तार, आरोपी पर पहले भी आपराधिक केस हैं दर्ज

इसका मुख्यालय रांची में है। इसके बाद 1920 में सेल्फ रियलाइजेशन फैलोशिप की अमेरिका में अपने प्रारंभिक वर्षों से ही एक सफल लेखक व व्यख्याता ने अनेक लेखों और व्याख्यानों से ध्यान के योग विज्ञान, संतुलित जीवन की कला व सभी महान धर्मों में निहित एकता पर विख्यात एवं वृहत रचनाओं का सृजन किया।

स्वामी ने कहा कि आध्यात्मिक रिट्रीट शिविर तीन-तीन दिन के होते हैं और यह देश के अलग-अलग क्षेत्रों में योगदा सत्संग सोसाइटी ऑफ इंडिया के स्वामी के नेतृत्व में आयोजित किए जाते हैं। देश में 200 ध्यान केंद्र मंडलियां हैं।

योगदा सत्संग सोसाइटी ऑफ इंडिया की सदस्यता लेकर कोई भी आध्यात्मिक रिट्रीट शिविर में भाग ले सकता है। हम योग से आनंद, प्रेम और शांति को प्राप्त कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें:  हिमाचल की अनाज मंडियों में 15 दिसंबर तक जारी रहेगी धान खरीद, किसानों को 44.52 करोड़ रुपए का भुगतान

उन्होंने कहा कि मानव सेवा वाईएसएस की प्राथमिकता है। देश में जब भी कोई प्राकृतिक आपदा आई, सोसायटी ने अपनी अहम भूमिका निभाई। इसके अलावा रांची, पश्चिम बंगाल व चंडीगढ़ में वाईएसएस आध्यात्मिक टीचिंग के लिए स्कूल भी चलाती है।

Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More