होमHimachalSirmaurसिरमौर में 24 सड़कें अवरूद्ध, कच्चे व पक्के मकानों को क्षति, 38...

सिरमौर में 24 सड़कें अवरूद्ध, कच्चे व पक्के मकानों को क्षति, 38 पेयजल योजनाएं प्रभावित

बारिश के बीच विभिन्न इलाकों से नुकसान की खबरें मिल रही हैं। सड़कें बंद होने से लोग परेशान हैं। कहीं पानी का संकट पैदा हो रहा है तो कहीं मकानों को खतरा पैदा हो गया है...

नाहन : जिला सिरमौर में बारिश के बीच नुकसान का आंकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है। शनिवार शाम तक जिले में 24 सड़कों पर आवाजाही ठप रही। इससे कई इलाकों का संपर्क जिला मुख्यालय नाहन से कटा हुआ है।

शिलाई में सबसे ज्यादा 11 सड़कें बंद रहीं। इसके साथ साथ नाहन डिवीजन में 9, संगड़ाह में 2, पांवटा साहिब और राजगढ़ डिवीजन में 1-1 सड़कें बंद रही। सड़कों पर मलबा आ गिरा है तो कहीं डंगे खिसक गए। कई स्थानों पर पहाड़ी से मलबे के साथ पत्थर गिर रहे हैं। ऐसे में सफर खतरनाक बन रहा है। उधर, लोक निर्माण विभाग ने बारिश से बंद हुई सड़कों का नुकसान 1.37 करोड़ रुपए आंका है।

ये भी पढ़ें:  नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की कालाअंब में दबिश, 2 दवा औद्योगिक इकाइयां सील!

इनके मकानों को क्षति
बारिश से पच्छाद उपमंडल की नारग उपतहसील के धारघाट के काकूराम के पक्के मकान को 50 हजार का नुकसान हुआ है। इसके अलावा शिलाई के सियारी गांव की कमलेश के पक्के मकान को 70 हजार रुपए का नुकसान आंका गया।

वहीं, उप तहसील नारग के संदराल टालडा के ईश्वर दास के कच्चे मकान को 40 हजार और नौहराधार तहसील के पुन्नर गांव के भोपाल सिंह के कच्चे मकान को भी क्षति हुई है, जिसका 30 हजार रुपए नुकसान आंका गया है।

बारिश से नौहराधार तहसील के बांदल गांव में जगमोहन सिंह की एक गाय की भी मौत हुई है। वहीं, ददाहू तहसील के जरग गांव में जसवंत सिंह के डंगा ढहने से 1 लाख रुपए का नुकसान हुआ है।

ये भी पढ़ें:  हिमाचल प्रदेश शूटिंग क्लब धौलाकुआं के इन निशानेबाजों का राष्ट्रीय शूटिंग चैंपियनशिप में चयन

जल शक्ति विभाग की 38 योजनाएं क्षतिग्रस्त
बारिश से हो रहे नुकसान से जल शक्ति विभाग की योजनाएं भी अछूती नहीं है। कई योजनाओं पर बारिश की मार से लोगों के घरों में पानी का संकट खड़ा हो गया है।

शनिवार तक विभाग की 38 पेयजल और सिंचाई योजनाएं बंद रहीं। इनमें शिलाई में 15 योजनाएं क्षतिग्रस्त होने से बंद पड़ी हैं। विभाग के राजगढ़ डिवीजन में 12, पांवटा साहिब में 10 और नाहन में एक योजना बंद पड़ी है। विभाग ने इनका एक करोड़ रुपए नुकसान आंका है।

ये भी पढ़ें:  केंद्र से हिमाचल को मिल रही भरपूर आर्थिक मदद, सही प्रकार से खर्च करे कांग्रेस सरकार : सांसद
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More