होमHimachalSirmaurसिरमौर के 3 नगर निकायों में महिलाओं के लिए आरक्षित हुए ये...

सिरमौर के 3 नगर निकायों में महिलाओं के लिए आरक्षित हुए ये वार्ड

पीठासीन अधिकारियों एवं संबंधित एसडीएम की अध्यक्षता में नगर परिषद पांवटा साहिब, नगर परिषद नाहन और नगर पंचायत राजगढ़ में महिलाओं के लिए लॉट के माध्यम से वार्डों का आरक्षण किया गया।

नाहन : राज्य निर्वाचन आयोग हिमाचल प्रदेश के निर्देशों की अनुपालना में जिला सिरमौर में 3 नगर निकायों में महिलाओं के लिए वार्ड आरक्षित किए गए। पीठासीन अधिकारियों एवं संबंधित एसडीएम की अध्यक्षता में नगर परिषद पांवटा साहिब, नगर परिषद नाहन और नगर पंचायत राजगढ़ में महिलाओं के लिए लॉट के माध्यम से वार्डों का आरक्षण किया गया।

तीनों निकायों में यह प्रक्रिया पारदर्शिता व निष्पक्षता के साथ पूरी की गई। वार्डों के आरक्षण के बाद अब नगर निकायों के होने वाले आगामी चुनाव के लिए भी साफ हो गया है कि किन वार्डों पर महिला उम्मीदवार ही चुनावी मैदान में उतरेंगी।

नगर परिषद नाहन के लिए मंगलवार को वार्डों का आरक्षण कर दिया गया। एसडीएम नाहन राजीव संख्यान की अध्यक्षता में महिलाओं के लिए वार्डों के आरक्षण की प्रक्रिया अमल में लाई गई। उन्होंने बताया कि नगर परिषद के वार्ड नं. 12 नावनी का बाग को एससी महिला के लिए आरक्षित घोषित किया गया है।

ये भी पढ़ें:  घर पर चल रहा था अवैध नशे का कारोबार, माजरा पुलिस ने दबिश देकर दबोचा ये शख्स

इसके बाद लॉट के माध्यम से नगर परिषद के तहत आने वाले 5 वार्डों को महिलाओं के लिए आरक्षित घोषित किए गए। इसमें वार्ड नंबर 3 शांति संगम, वार्ड 5 अमरपुर, वार्ड 6 नया बाजार, वार्ड 11 जगन्नाथ और वार्ड 13 वाल्मीकि नगर शामिल हैं। नाहन में कुल 13 वार्ड हैं।

वहीं, नगर परिषद पांवटा साहिब के 13 वार्डों में से 5 वार्डों के आरक्षण की प्रक्रिया पीठासीन अधिकारी एवं कार्यवाहक एसडीएम ऋषभ शर्मा की मौजूदगी में अमल में लाई गई। लॉट के माध्यम से महिलाओं के लिए आरक्षित वार्ड घोषित किए गए।

पीठासीन अधिकारी ने बताया कि महिलाओं के लिए आरक्षित हुए वार्डों में वार्ड नंबर 3 बद्रीपुर, वार्ड 4 तारूवाला, वार्ड 5 शमशेरपुर, वार्ड 9 काहर बस्ती और वार्ड 12 शुभखेड़ा को शामिल किया गया।

ये भी पढ़ें:  200 करोड़ की छैला-ओच्छघाट सड़क मोदी सरकार की देन, कांग्रेस कर रही झूठा श्रेय लेने की कोशिश: बिंदल

इसके अलावा राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशों की अनुपालना में नगर परिषद पांवटा साहिब के वार्ड 10 देवीनगर-1 को एससी महिला और वार्ड 11 देवीनगर-2 को अनुसूचित वर्ग के लिए आरक्षित घोषित किया गया।

उधर, नगर पंचायत राजगढ़ में भी एसडीएम कार्यालय के सभागार कक्ष में वार्ड आरक्षण प्रक्रिया संपन्न हुई। यह प्रक्रिया पीठासीन अधिकारी एवं एसडीएम राजगढ़ राजकुमार ठाकुर की अध्यक्षता में पारदर्शिता व निष्पक्षता के साथ पूरी की गई।

उन्होंने बताया कि नगर पंचायत के कुल 7 वार्डों में से वार्ड 2 और 3 को अनुसूचित जाति वर्ग के लिए आरक्षित किया गया था। इसमें अब वार्ड 3 को अनुसूचित जाति महिला के लिए आरक्षित किया गया है।

ये भी पढ़ें:  विश्व पर्यावरण दिवस पर त्रिलोकपुर रेंज में चला वृक्षारोपण अभियान, 100 किलो कचरा भी लगाया ठिकाने

शेष 5 अनारक्षित वार्ड नंबर 1, 4, 5, 6 और 7 में से महिला आरक्षण के लिए लॉट के माध्यम से 2 वार्डों का चयन किया गया। लॉट के अनुसार वार्ड 4 और 6 को महिला आरक्षित घोषित किया गया है।

Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More