HomeJudicial1.963 किलो गांजा रखने के दोषी को 3 साल का कठोर कारावास,...

1.963 किलो गांजा रखने के दोषी को 3 साल का कठोर कारावास, कालाअंब में गया था दबोचा

जुर्माना अदा न करने की सूरत में दोषी को 3 महीने का अतिरिक्त साधारण कारावास भुगतना होगा

नाहन : जिला सिरमौर के विशेष न्यायाधीश-1 योगेश जसवाल की अदालत ने मंगलवार को नेपाली मूल के एक आरोपी को NDPS एक्ट के तहत दोषी करार दिया। अदालत ने कमल पुत्र स्व. हीरा लाल निवासी गांव गयाली, डाकघर कमल बाजार, जिला अछाम (नेपाल) को 3 साल के कठोर कारावास और 15,000 रुपये जुर्माने की सजा सुनाई।

जुर्माना अदा न करने की सूरत में दोषी को 3 महीने का अतिरिक्त साधारण कारावास भुगतना होगा। नेपाली मूल का यह दोषी हरियाणा के तहसील नारायणगढ़ के गांव हमीदपुर में रह रहा था। अदालत में मामले की पैरवी जिला न्यायवादी चंपा सुरील ने की।

जिला न्यायवादी ने बताया कि मामला 13 सितंबर 2021 का है। पुलिस थाना कालाअंब की टीम त्रिलोकपुर रोड़ पर गश्त पर तैनात थी। इसी बीच तत्कालीन एसएचओ योगेंद्र सिंह को गुप्त सूचना मिली कि एमएमजी फैक्टरी जोहड़ों के समीप ढाबा चलाने वाला कमल कुमार मादक पदार्थ (गांजा) की खरीद-फरोख्त में लिप्त है।

ये भी पढ़ें:  44 हजार रानियों की कैद में फंसे देव श्रीबड़ा छंमाहू! हजारों की ताकत भी बेअसर, जूठ लगते ही टूटा ‘चवाली माता का बंधन’

इस सूचना पर पुलिस टीम ने ढाबे पर दबिश दी तो कमल भी मौके पर ही मौजूद मिला। ढाबे की तलाशी लेने पर पुलिस टीम को लोहे के गेट के पास रखे डस्टबिन के पास एक प्लास्टिक की बोरी मिली, जिसे खोलने पर भूरे रंग के सेलो टेप से लिपटे एक पैकेट के भीतर रखी पीले रंग की पॉलिथीन के अंदर से गांजा बरामद हुआ, जिसका वजन 1.963 किलोग्राम पाया गया।

इस पर पुलिस ने NDPS एक्ट के तहत केस दर्ज कर आरोपी कमल को गिरफ्तार किया। पुलिस ने मामले की जांच पूरी होने पर अदालत में चालान पेश किया। जिला न्यायवादी ने बताया कि मामले में अभियोजन पक्ष ने अदालत में 13 गवाहों के बयान दर्ज करवाए। सबूतों के आधार पर आरोपी कमल को अदालत ने दोषी करार देते हुए ये सजा सुनाई।

ये भी पढ़ें:  बद्दी में एक युवक पर सरेआम फायरिंग, हमलावरों की तलाश में पुलिस की पांच टीमें गठित
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More