HomeHimachalनाहन कोर्ट को बम से उड़ने की धमकी, मचा हड़कंप, खाली करवाया...

नाहन कोर्ट को बम से उड़ने की धमकी, मचा हड़कंप, खाली करवाया कैंपस

फिलहाल, कोर्ट कैंपस में पूरी एहतियात बरती गई है। डीएसपी हेडक्वार्टर के साथ पुलिस टीमें मौके पर पहुंच चुकी हैं। इसकी जांच की जा रही है।

नाहन : सिरमौर के मुख्यालय नाहन स्थित जिला कोर्ट कैंपस में उस समय हड़कंप मच गया, जब माननीय सेशन जज योगेश जसवाल की ईमेल पर कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिली। धमकी भरा ये ईमेल सेशन जज ने उस समय देखा गया, जब वह अदालती कार्य को लेकर सुबह 10:00 बजे अपने सिस्टम पर बैठे थे।

धमकी भरा ईमेल देखते ही उन्होंने कोई देरी किए बिना सुरक्षा प्रोटोकॉल को अपनाया। धमकी को लेकर न्यायाधीश योगेश जसवाल ने तुरंत अदालत कैंपस को खाली करने के लिए कहा। धमकी की सूचना पुलिस के साथ-साथ आर्मी को भी दी गई है। कैंपस में डॉग स्क्वाड को भी बुलवाया गया है।

ये भी पढ़ें:  ब्रेकिंग : पांवटा साहिब की स्पेशल डिटेक्शन टीम की बड़ी कार्रवाई, 7560 नशीले कैप्सूल-गोलियों की बड़ी खेप के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

बहरहाल, बम की धमकी हकीकत है या फिर अफवाह यह जांच के बाद ही पता चल पाएगा। फिलहाल, कोर्ट कैंपस में पूरी एहतियात बरती गई है। डीएसपी हेडक्वार्टर के साथ पुलिस टीमें मौके पर पहुंच चुकी हैं। इसकी जांच की जा रही है।

बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष अमित अत्री ने बताया कि धमकी भरे ईमेल के बाद कोर्ट कैंपस को पूरी तरह खाली करवा दिया गया है। सुरक्षा के मध्यनजर जांच होने तक पूरे कैंपस से दूरी बना ली गई है।

ये भी पढ़ें:  भारतीय डाक विभाग में निकली भर्ती, 31 अगस्त से कर सकेंगे ऑनलाइन आवेदन, जानें वेतनमान और पात्रता शर्तें
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More