HomeCrimeसिरमौर : योगा सिखाते समय 7वीं कक्षा की छात्रा से छेड़छाड़ का...

सिरमौर : योगा सिखाते समय 7वीं कक्षा की छात्रा से छेड़छाड़ का आरोपी शिक्षक गिरफ्तार

आरोपी शिक्षक ने पीड़ित छात्रा को यह भी धमकी दी कि यदि उसने यह बात किसी को बताई तो वह स्कूल से उसका नाम काट देगा।

नाहन : जिला सिरमौर की नाहन तहसील के अंतर्गत एक सरकारी स्कूल के शिक्षक पर स्कूली छात्रा से छेड़छाड़ के आरोप लगे हैं। इस संदर्भ में पुलिस ने तुरंत केस दर्ज कर आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया है, जिसे अदालत ने न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

पुलिस के अनुसार महिला पुलिस थाना नाहन में एक महिला ने गत 7 जुलाई को शिकायत दर्ज करवाई कि उसकी बेटी 7वीं कक्षा में सरकारी स्कूल में पढ़ती है। शिकायत में आरोप लगाया कि स्कूल के एक शिक्षक ने स्कूल में योगा सिखाते समय उनकी बेटी से छेड़छाड़ की।

आरोपी शिक्षक ने पीड़ित छात्रा को यह भी धमकी दी कि यदि उसने यह बात किसी को बताई तो वह स्कूल से उसका नाम काट देगा। जैसे ही इस मामले का परिजनों को पता चला तो तुरंत इसकी पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई।

ये भी पढ़ें:  सीएम ने स्वास्थ्य सेवाओं में ऑनलाइन सुविधाओं का समावेश करने के दिए निर्देश, स्वास्थ्य मंत्री की अध्यक्षता में कमेटी का गठन

एसपी सिरमौर एनएस नेगी ने बताया कि महिला की शिकायत पर बीएनएस की संबंधित धाराओं और पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया गया, जिसे अदालत में पेश किया गया। अदालत से 22 जुलाई तक आरोपी शिक्षक को न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।

Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More