HomeHimachalSirmaurअपनी मांगों को लेकर सड़कों पर उतरे विभिन्न संगठन, विशाल रैली निकाल...

अपनी मांगों को लेकर सड़कों पर उतरे विभिन्न संगठन, विशाल रैली निकाल जोरदार प्रदर्शन

इस दौरान केंद्र सरकार को भेजे ज्ञापन में कई मांगें विभिन्न यूनियनों की तरफ से उठाई गईं...

नाहन : संयुक्त ट्रेड यूनियन के आह्वान पर बुधवार को जिला भर से सैकड़ों की संख्या में मजदूर सड़कों पर उतरे और बस स्टैंड से लेकर डीसी कार्यालय तक एक विशाल रैली निकाली।

इस दौरान मजदूर विरोधी नीतियों को लेकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की गई। डीसी कार्यालय परिसर में धरना दिया और विभिन्न मांगों को लेकर सरकार को ज्ञापन भेजा गया।

ट्रेड यूनियनों के वक्ताओं ने कहा कि केंद्र सरकार 4 श्रम संहिताओं को लागू कर पूंजीपतियों को लाभ पहुंचाना चाहती है, जिसे तुरंत प्रभाव से रद्द किए जाने की मांग की गई।

इसके अलावा 26 हजार न्यूनतम वेतन, योजना कर्मियों, आउटसोर्स, ठेका प्रथा, मल्टी टास्क, टेंपररी, कैजुअल, ट्रेनी की जगह नियमित रोजगार देने, मनरेगा बजट में बढ़ोतरी, मनरेगा मजदूरों के लिए न्यूनतम वेतन लागू करने, श्रमिक कल्याण बोर्ड के आर्थिक लाभ सुनिश्चित करने की मांगें भी उठाई गई।

ये भी पढ़ें:  संगड़ाह: यहां चाय की दुकान पर जुआ खेल रहे थे 4 लोग, अचानक पुलिस ने दबिश देकर धर दबोचे

वक्ताओं ने केंद्र सरकार को चेताया कि अगर लेबर कोड तुरंत निरस्त न किए गए, तो सरकार को भारी नुकसान झेलने के लिए मानसिक तौर पर तैयार रहना चाहिए। इस दौरान केंद्र सरकार को भेजे ज्ञापन में अन्य बहुत सी मांगें भी विभिन्न यूनियनों की तरफ से उठाई गई है।

उधर, हिमाचल किसान सभा जिला सिरमौर कमेटी ने भी किसानों से जुड़ी विभिन्न मांगों को लेकर डीसी सिरमौर के माध्यम से प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजे।

इस मौके पर किसान सभा के राजेंद्र ठाकुर, सतपाल मान, सीटू जिला कमेटी के महासचिव आशीष कुमार, इंटक जिलाध्यक्ष सुभाष शर्मा, आंगनबाड़ी यूनियन राज्य महासचिव वीना शर्मा, जनवादी महिला समिति की जिलाध्यक्ष संतोष कपूर, महासचिव अमिता चौहान सहित काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें:  जंगल में हो रही थी शराब की तस्करी, पुलिस ने गाड़ी के साथ मौके पर दबोचा आरोपी
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More