HomeHimachalSirmaurसिरमौर में यहां भरे जाएंगे आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व सहायिका के पद, 23...

सिरमौर में यहां भरे जाएंगे आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व सहायिका के पद, 23 जुलाई तक करें आवेदन

आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका के लिए प्रार्थी की न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता दस जमा दो रखी गई है, जबकि उच्च शिक्षा प्राप्त उम्मीदवार को नियमानुसार अतिरिक्त अंक प्रदान किए जाएंगे। प्रार्थी की आयु 18 से 35 वर्ष, परिवार की वार्षिक आय 50 हजार से अधिक नहीं होनी चाहिए।

नाहन : बाल विकास परियोजना पच्छाद के तहत आंगनबाड़ी कार्यकर्ता का एक पद और आंगनबाड़ी सहायिकाओं के 6 भरे जाएंगे। पात्र महिला उम्मीदवार को 23 जुलाई 2025 तक अपना आवेदन बाल विकास परियोजना अधिकारी पच्छाद के सराहां कार्यालय में जमा करवाने होंगे।

इन पदों के लिए साक्षात्कार 4 अगस्त 2025 को बाल विकास परियोजना अधिकारी पच्छाद स्थित सराहां के कार्यालय में प्रातः 10 बजे से आयोजित किए जाएंगे।

बाल विकास परियोजना अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि आंगनबाड़ी केंद्र राज्यों मलाना में कार्यकर्ता का एक रिक्त पद भरा जाना हैं, जबकि आंगनबाड़ी केंद्र कुईना काटली, सनौन, शेखरा बघार, मलहोटी-2, पाड आंजी व दीद घलूत में सहायिकाओं के 6 पद भरे जाएंगे।

ये भी पढ़ें:  मकर संक्रांति पर हरिपुरधार में उमड़ा आस्था का सैलाब, मां भंगायणी मंदिर में हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया भंडारे का प्रसाद

उन्होंने बताया कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका के लिए प्रार्थी की न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता दस जमा दो रखी गई है, जबकि उच्च शिक्षा प्राप्त उम्मीदवार को नियमानुसार अतिरिक्त अंक प्रदान किए जाएंगे। प्रार्थी की आयु 18 से 35 वर्ष, परिवार की वार्षिक आय 50 हजार से अधिक नहीं होनी चाहिए।

आवेदक हिमाचल की स्थाई निवासी व उसी आंगनबाड़ी पोषक क्षेत्र की सामान्य निवासी होनी चाहिए और संबंधित आंगनबाड़ी केंद्र के सर्वेक्षण रजिस्टर में उसका नाम दर्ज होना चाहिए।

इस आशय का प्रमाण- पत्र संबंधित कार्यकर्ता द्वारा जारी व संबंधित पर्यवेक्षक से प्रति हस्ताक्षरित करवाकर आवेदन पत्र के साथ प्रस्तुत करना होगा।

ये भी पढ़ें:  हिमाचल की मुश्किल सड़कों पर चारपाई से 'सफर', बच गई मां और बच्चे की जान
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More