HomeHimachalSirmaur3 मोटरसाइकिलों पर हो रही थी खैर की लकड़ी की ढुलाई, पहुंच...

3 मोटरसाइकिलों पर हो रही थी खैर की लकड़ी की ढुलाई, पहुंच गई वन टीम, 2.91 लाख की लकड़ी बरामद, तस्कर फरार

सिरमौर के माजरा में आरक्षित वन क्षेत्र से खैर की अवैध कटाई का मामला सामने आया है।

पांवटा साहिब : जिला सिरमौर के माजरा में आरक्षित वन क्षेत्र से खैर की अवैध कटाई का मामला सामने आया है। गश्त के दौरान वन विभाग की टीम की नजर वन तस्करों पर पड़ी। जैसे ही टीम मौके पर पहुंची तो आरोपी मौके से भाग निकले। टीम ने मौके पर एक मोटरसाइकिल और अवैध रूप से काटी गई खैर की लकड़ी बरामद कर ली।

वन परिक्षेत्र अधिकारी माजरा रेंज सचिन शर्मा ने मामले की पुलिस थाना माजरा में शिकायत दर्ज करवाई है। उन्होंने बताया कि वन विभाग की टीम सुबह करीब 3:30 बजे आरक्षित वन क्षेत्र Banswali C-12 में गश्त कर रही थी। इसी दौरान कुछ लोग तीन मोटरसाइकिलों पर खैर की लकड़ी काटकर ले जाते हुए पाए गए।

ये भी पढ़ें:  हिमाचल में लागू होगी रोड सेफ्टी ऑडिट नीति, हर नई सड़क की सुरक्षा जांच होगी अनिवार्य

वन विभाग की टीम को देखकर मौके पर मौजूद लोग भागने लगे। इस दौरान एक मोटरसाइकिल को कब्जे में लिया गया। मौके की जांच करने पर खैर के तीन पेड़ अवैध रूप से काटे हुए पाए गए। इसी दौरान एक पिकअप चालक नसीम निवासी मिश्रवाला भी वाहन लेकर मौके से फरार हो गया।

एसपी सिरमौर एनएस नेगी ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि वन विभाग के अनुसार, अवैध रूप से काटी गई खैर की लकड़ी का अनुमानित बाजार मूल्य 2,91,684 रुपये है।

पुलिस ने लकड़ी की अवैध कटाई और तस्करी के मामले में धारा 303(2), 221, 3(5) बीएनएस तथा धारा 26(1)(एफ) भारतीय वन अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस अब फरार आरोपियों की पहचान और उनकी तलाश के साथ ही मामले की जांच में जुटी है।

ये भी पढ़ें:  राजगढ़-हरिपुरधार सड़क घंडूरी में लैंड स्लाइड से बंद, बसें फंसी
Crime Desk Himachal
Crime Desk Himachalhttps://aapkibaatnews.com
क्राइम डेस्क हिमाचल, हिमाचल प्रदेश और आसपास के क्षेत्रों में अपराध, पुलिस कार्रवाई, कानून-व्यवस्था, जांच और न्यायिक मामलों से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को तेज, सटीक और विश्वसनीय तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है। हमारा उद्देश्य अपराध जगत की हर बड़ी अपडेट, पुलिस की कार्रवाई और जनसरोकार से जुड़े मामलों को तथ्यात्मक और प्रभावशाली अंदाज में प्रस्तुत करना है।

Latest Articles

Explore More