HomeCrimeस्कूली छात्रा से छेड़छाड़ मामले का आरोपी शिक्षक निलंबित, शिक्षा विभाग ने...

स्कूली छात्रा से छेड़छाड़ मामले का आरोपी शिक्षक निलंबित, शिक्षा विभाग ने की कार्रवाई

आरोपी शिक्षक को निलंबित करने के साथ-साथ उसके खिलाफ विभागीय जांच के आदेश जारी कर दिए हैं। अब जांच के बाद ही आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

नाहन : प्रारंभिक शिक्षा विभाग जिला सिरमौर ने नाहन तहसील के एक सरकारी स्कूल में छात्रा से छेड़छाड़ के आरोपी शिक्षक को शिक्षा विभाग ने निलंबित कर दिया है। आरोपी शिक्षक के खिलाफ विभागीय जांच भी बिठा दी गई है। फिलहाल, आरोपी शिक्षक न्यायिक हिरासत में चल रहा है।

गौरतलब है कि गत 7 जुलाई को महिला पुलिस थाना नाहन में एक महिला ने इस मामले की शिकायत दर्ज करवाई थी, जिसमें आरोप लगाया गया कि उसकी बेटी 7वीं कक्षा में सरकारी स्कूल में पढ़ती है।

21 जून को स्कूल के एक शिक्षक ने स्कूल में योगा सिखाते समय उनकी बेटी से छेड़छाड़ की। साथ ही यह धमकी भी दी कि यदि उसने यह बात किसी को बताई तो वह स्कूल से उनकी बेटी का नाम काट देगा। इस पर पुलिस ने आरोपी शिक्षक के खिलाफ केस दर्ज कर 8 जुलाई को उसे गिरफ्तार किया। 22 जुलाई तक आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।

ये भी पढ़ें:  सीबीएसई स्कूलों के लिए शिक्षकों के अलग कैडर के प्रस्ताव पर भड़का प्रवक्ता संघ, शिक्षा निदेशक को भेजा ज्ञापन

उधर, कार्यवाहक प्रारंभिक शिक्षा उप निदेशक राजीव ठाकुर ने पुष्टि करते हुए बताया कि आरोपी शिक्षक को निलंबित करने के साथ-साथ उसके खिलाफ विभागीय जांच के आदेश जारी कर दिए गए हैं। जांच के बाद ही आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More