HomeHimachalSirmaurमनदीप ठाकुर को सिरमौर जिला के नए NSUI अध्यक्ष की कमान

मनदीप ठाकुर को सिरमौर जिला के नए NSUI अध्यक्ष की कमान

छात्र समस्याओं को लेकर उनका संघर्ष, शिक्षा के अधिकार की पैरवी और युवाओं को जागरूक करने की उनकी भूमिका सराहनीय रही है।

नाहन : नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया (NSUI) ने शनिवार को सिरमौर जिले के लिए अपने नए जिला अध्यक्ष की घोषणा की। संगठन ने मनदीप ठाकुर को जिला अध्यक्ष नियुक्त किया है। यह नियुक्ति छात्र हितों के प्रति उनकी निष्ठा, संगठनात्मक क्षमता और निरंतर सक्रियता को देखते हुए की गई है।

मनदीप ठाकुर छात्र राजनीति में लंबे समय से सक्रिय हैं। वे पहले कॉलेज कैंपस अध्यक्ष और वर्तमान में जिला कमेटी सदस्य के रूप में कार्य कर चुके हैं। छात्र समस्याओं को लेकर उनका संघर्ष, शिक्षा के अधिकार की पैरवी और युवाओं को जागरूक करने की उनकी भूमिका सराहनीय रही है।

ये भी पढ़ें:  हाटी समिति के वरिष्ठ सलाहकार बहादुर सिंह ठाकुर का आकस्मिक निधन, समुदाय में शोक की लहर

इस नियुक्ति पर मनदीप ठाकुर ने राष्ट्रीय अध्यक्ष वरुण चौधरी, प्रदेश प्रभारी मुनीश्वर शर्मा, प्रदेश अध्यक्ष अभिनंदन ठाकुर का आभार जताया। उन्होंने कहा कि वह सिरमौर जिले के प्रत्येक छात्र की आवाज को बुलंद करने, उनकी समस्याओं के समाधान के लिए पूरी निष्ठा और ईमानदारी से कार्य करेंगे। उनका उद्देश्य शिक्षा, रोजगार और छात्र अधिकारों की रक्षा करना है।

Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More