HomeHimachalSirmaurपांवटा साहिब में 7 ओवरलोड ट्रक जब्त, 8 पर एमवी एक्ट में...

पांवटा साहिब में 7 ओवरलोड ट्रक जब्त, 8 पर एमवी एक्ट में कार्रवाई

यातायात नियमों की अवहेलना और ओवरलोडिंग करने वाले भारी वाहनों पर सिरमौर पुलिस की कार्रवाई जारी है।

नाहन : यातायात नियमों की अवहेलना और ओवरलोडिंग करने वाले भारी वाहनों पर सिरमौर पुलिस की कार्रवाई जारी है। इसी के तहत डीएसपी हेडक्वार्टर रमाकांत ठाकुर के नेतृत्व में पुलिस टीम ने भारी वाहनों की चेकिंग के लिए अभियान चलाया।

इस दौरान पुलिस ने 7 ओवरलोड डंपर ट्रकों के चालान कर उन्हें जब्त किया। वहीं, पुलिस ने 8 भारी वाहनों के एमवी एक्ट के तहत चालान किए। इस दौरान वाहन चालकों में हड़कंप मच गया।

बता दें कि एसपी के निर्देशों पर पिछले कुछ ही समय में ओवरलोडिंग और एमवी एक्ट के तहत भारी वाहनों पर यह चौथी बड़ी कार्रवाई है।

एसपी सिरमौर एनएस नेगी ने बताया कि 7 ओवरलोड डंपरों को जब्त करने के साथ साथ एमवी एक्ट के तहत भी 8 भारी वाहनों के चालान किए गए हैं।

ये भी पढ़ें:  नाहन में गुरू रविदास जयंती पर विधायक अजय सोलंकी ने किया झंडा रोहण, बोले...

उन्होंने कहा कि आगे भी इस तरह की कार्रवाई जारी रहेगी। ओवरलोडिंग किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं होगी।

Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More