HomeHimachalBilaspurश्रावण अष्टमी मेले के दौरान इस सड़क पर भारी वाहनों की आवाजाही...

श्रावण अष्टमी मेले के दौरान इस सड़क पर भारी वाहनों की आवाजाही पर रहेगा प्रतिबंध

विख्यात शक्तिपीठ श्री नयना देवी मंदिर में 25 जुलाई से 3 अगस्त 2025 तक आयोजित होने वाले श्रावण अष्टमी मेले को लेकर तैयारियां जोरों पर है। इस दौरान श्र‌द्धालुओं की अधिक संख्या को देखते हुए व्यवस्थाओं को चाक चौबंद किया जा रहा है।

बिलासपुर : विख्यात शक्तिपीठ श्री नयना देवी मंदिर में 25 जुलाई से 3 अगस्त 2025 तक आयोजित होने वाले श्रावण अष्टमी मेले को लेकर तैयारियां जोरों पर है। इस दौरान श्र‌द्धालुओं की अधिक संख्या को देखते हुए व्यवस्थाओं को चाक चौबंद किया जा रहा है।

इसी के तहत यातायात व्यवस्था सहित कानून व्यवस्था कायम रखने के लिए जिला दंडाधिकारी बिलासपुर राहुल कुमार ने मोटर वाहन अधिनियम 1988 की धारा 115 के तहत निहित शक्तियों का प्रयोग करते हुए यातायात संबंधी आदेश जारी किए हैं।

जारी आदेशों के अनुसार मेला अवधि में टोवा से श्री नयना देवी मंदिर तक के सड़क मार्ग पर केवल बसों और छोटे यात्री वाहनों (टैक्सियों) की आवाजाही को ही अनुमति होगी। इस दौरान ट्रक, कैंटर, ट्रैक्टर, टैंपो आदि भारी वाणिज्यिक वाहनों की आवाजाही पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा।

ये भी पढ़ें:  अद्भुत चमत्कार! 28 साल बाद जब 'मां' की चौखट पर टूटा मौन, चिंतपूर्णी मंदिर में विज्ञान हुआ नतमस्तक

इसके अतिरिक्त यदि ट्रक, टैम्पू या ट्रैक्टर सवारियों से लदे हुए पाए जाते हैं, तो उन्हें हिमाचल प्रदेश की सीमा जैसे गड़ामोड़ा और ग्वालथाई (भाखड़ा) से आगे श्री नयना देवी जी की ओर आने की अनुमति नहीं होगी। श्रद्धालु इन स्थानों से केवल बसों या टैक्सियों में ही श्री नैना देवी जी मंदिर पहुंच सकेंगे।

जिला प्रशासन ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे जारी आदेशों का पालन करें, ताकि मेला शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हो सके।

ये भी पढ़ें:  आज का राशिफल: 12 राशियों पर कैसा रहेगा 6 दिसंबर का दिन, जानें शुभ मुहूर्त और ग्रहों की चाल
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More