HomeHimachalSirmaurशमलाटी मझगांव स्कूल की आंचल का नवोदय विद्यालय के लिए चयन

शमलाटी मझगांव स्कूल की आंचल का नवोदय विद्यालय के लिए चयन

उनके चयन से परिवार में खुशी का माहौल है। उधर, स्कूल स्टाफ और एसएमसी ने आंचल को आगामी भविष्य के लिए अपनी शुभकामनाएं दी हैं। 

सराहां : शिक्षा खंड सराहां के तहत आने वाले राजकीय माध्यमिक स्कूल शमलाटी मझगांव की छात्रा आंचल का नवोदय विद्यालय के लिए चयन हुआ है। आंचल ने हाल ही में नवोदय विद्यालय परीक्षा 2025 उत्तीर्ण की है।

स्कूल के मुख्य शिक्षक संजय अत्री ने बताया कि आंचल ने इससे पहले भी इसी वर्ष विद्यालय की ओर से नेशनल मिडिल मैरिट स्कॉलरशिप की परीक्षा भी उत्तीर्ण की है, जिसके तहत उसे एक हजार रुपये प्रति माह और वर्ष के 12000 रुपये मिलते हैं।

उनके नवोदय विद्यालय में चयन से परिवार में खुशी का माहौल है। उधर, स्कूल स्टाफ और एसएमसी ने आंचल को आगामी भविष्य के लिए अपनी शुभकामनाएं दी हैं।

ये भी पढ़ें:  कृषि एडवाइजरी: दिसंबर माह के पहले पखवाड़े में किसान करें ये काम और बढ़ाएं फसलों की पैदावार

बता दें कि इसी वर्ष में विद्यालय के 2 विद्यार्थियों ने एनएमएमएस की छात्रवृत्ति परीक्षा उत्तीर्ण की है। वहीं गत वर्षों में भी विद्यालय के कई छात्रों का चयन नवोदय विद्यालय के लिए हो चुका है।

Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More