HomeHimachalShimlaअब शिमला में छात्रा से छेड़छाड़, महिला समिति के हंगामे के बाद...

अब शिमला में छात्रा से छेड़छाड़, महिला समिति के हंगामे के बाद आरोपी शिक्षक पर केस

मामले ने उस समय तूल पकड़ा, जब महिला समिति को इसकी भनक लगी। समिति ने इस घटना को लेकर स्कूल में हंगामा कर आरोपी अध्यापक का घेराव किया।

शिमला : हिमाचल प्रदेश में “बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ” का नारा एक बार फिर सवालों के घेरे में आ गया है। सिरमौर के बाद अब जिला शिमला में छठी कक्षा की एक छात्रा के साथ यौन उत्पीड़न का मामला सामने आया है। इस घटना से अभिभावकों और सामाजिक संगठनों में गहरा रोष व्याप्त है।

इस घिनौने कृत्य का आरोप उसी स्कूल के एक शास्त्री अध्यापक पर लगा है। छात्रा के माता-पिता की शिकायत पर पुलिस ने बालूगंज थाने में आरोपी शिक्षक के खिलाफ पोक्सो अधिनियम और छेड़छाड़ की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

ये भी पढ़ें:  हिमाचल के पहले DGP आईबी नेगी का निधन, शिमला में ली आखिरी सांस, सीएम ने जताया शोक

इस मामले ने सोमवार को उस समय तूल पकड़ा, जब महिला समिति को इसकी भनक लगी। समिति ने इस घटना को लेकर स्कूल में हंगामा कर आरोपी अध्यापक का घेराव किया। इस दौरान उससे कई सवाल जवाब भी किए। महिला समिति की सचिव सोनिया सभरवाल ने इस घटना की निंदा करते हुए कहा कि स्कूलों में बच्चियों के साथ इस तरह की वारदातें सामने आना बेहद चिंताजनक हैं।

उन्होंने बताया कि शास्त्री शिक्षक पिछले कई दिनों से छठी कक्षा की छात्रा को गलत तरीके से छू रहा था, जिसके कारण बच्ची काफी दिनों से स्कूल नहीं जा रही थी। काफी पूछने पर बच्ची ने अपनी बहन को बताया कि शिक्षक उसके साथ बदतमीजी कर रहा है, जिसके डर से वह स्कूल जाने से कतरा रही थी।

ये भी पढ़ें:  नशे के खिलाफ सोलन पुलिस की 27 संदिग्ध ठिकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी, नशा कारोबारियों को 'जीरो टॉलरेंस' का कड़ा संदेश

महिला समिति ने इस मुद्दे पर प्रशासन से भी मिलने और ऐसे जघन्य अपराधों को अंजाम देने वाले लोगों को नौकरी से बर्खास्त करने की अपील करने की बात कही।

उधर, बालूगंज पुलिस मामले की गहनता से जांच में जुट गई है और आरोपी के खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। एसएसपी शिमला संजीव गांधी ने कहा कि पुलिस हर पहलू की गंभीरता से जांच कर रही है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है।

ये भी पढ़ें:  HPNLU शिमला का दीक्षांत समारोह : पीएचडी सहित विभिन्न पाठ्यक्रमों के 451 छात्रों को उपाधियां
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More