HomeHimachalSirmaurअखिल माहेश्वरी अब लघु उद्योग भारती के नए अध्यक्ष, डॉ. दान को...

अखिल माहेश्वरी अब लघु उद्योग भारती के नए अध्यक्ष, डॉ. दान को महासचिव की कमान

मंगलवार को कालाअंब में संपन्न हुए इन चुनाव में नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। 2 साल बाद ये चुनाव प्रक्रिया अमल में लाई गई।

नाहन : जिला सिरमौर के प्रमुख औद्योगिक क्षेत्र कालाअंब में लघु उद्योग भारती के चुनाव में अखिल माहेश्वरी (हिमाचल टरपेंटाइन) को अध्यक्ष पद की कमान सौंपी गई। जबकि, डॉ. दान सिंह (इंडो हर्बल) को महासचिव पद की जिम्मेदारी मिली।

मंगलवार को कालाअंब में संपन्न हुए इन चुनाव में नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। 2 साल बाद ये चुनाव प्रक्रिया अमल में लाई गई। इस दौरान तारूष गुप्ता (खाटू जी इंडस्ट्री), विकास कंसल (राजश्री फैब्रिक्स), राजीव तिवारी (इनलोवा फार्मा) और सुशील कुमार भार्गव (इंडो साइकोकैम) को उपाध्यक्ष चुना गया।

इसके साथ साथ अमन दुग्गल (जयश्री पैकर्स), संयम खुराना (ग्नोसिस फार्मा), अजय गर्ग (माइक्रोपैट टैक्नोलॉजी) और रितेश अग्रवाल (सिरमौर पैकर्स) को संयुक्त सचिव पद की जिम्मेदारी दी गई। वहीं, केसी पारिक और किशन कनकानी (बियानी इंडस्ट्रीज) को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया और अधिवक्ता नवरत्न देव शर्मा को कानूनी सलाहकार का पद सौंपा गया। इस मौके पर लघु उद्योग भारती के कई सदस्य समेत पूर्व पदाधिकारी मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें:  NEET 2026: हमीरपुर में 2773 अभ्यर्थियों के लिए 5 परीक्षा केंद्र, बस स्टैंड से मिलेगी विशेष HRTC सुविधा

इस मौके पर उद्योगपतियों ने उद्योगों में लंबे समय से पेश आ रही सड़क, बिजली समेत अन्य दिक्कतों को लेकर भी चर्चा की। वहीं, नवगठित लघु उद्योग भारती की कार्यकारिणी से उम्मीद की जताई गई कि वे उद्मियों संबंधी सभी मुद्दों को सरकार और संबंधित विभागों के समक्ष प्रभावी ढंग से उठाएंगे और उद्योगों के लिए एक बेहतर कारोबारी माहौल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More