HomeHimachalSirmaurउफनती यमुना नदी के बीच फंसे 3 किशोर, रात को 5 घंटे...

उफनती यमुना नदी के बीच फंसे 3 किशोर, रात को 5 घंटे चला रेस्क्यू आपरेशन

बताया गया कि जब ये किशोर नदी किनारे गए थे, तब पानी का स्तर सामान्य था, लेकिन कुछ ही देर बाद नदी में अचानक बाढ़ जैसी स्थिति बन गई, जिससे वे पानी के तेज बहाव के बीच घिर गए और उनकी जान खतरे में पड़ गई।

पांवटा साहिब : जिला सिरमौर के उपमंडल पांवटा साहिब में यमुना नदी में घूमने गए तीन किशोर अचानक पानी के तेज बहाव के बीच फंस गए। इससे उनकी जान पर बन आई। यह घटना रामपुरघाट स्थित आईआईएम रामपुरघाट के पास घटी। करीब पांच घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद पुरूवाला पुलिस व स्थानीय गोताखोरों की टीम के संयुक्त प्रयासों से रात लगभग 2:30 बजे इन किशोरों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

बताया गया कि जब ये किशोर नदी किनारे गए थे, तब पानी का स्तर सामान्य था, लेकिन कुछ ही देर बाद नदी में अचानक बाढ़ जैसी स्थिति बन गई, जिससे वे पानी के तेज बहाव के बीच घिर गए और उनकी जान खतरे में पड़ गई। जैसे ही इस घटना की सूचना पुरूवाला पुलिस को मिली तो टीम अतिरिक्त थाना प्रभारी जीतराम के नेतृत्व में तत्काल मौके पर पहुंची।

ये भी पढ़ें:  सिरमौर के पांवटा साहिब में ईडी की दबिश, जानिए क्या है पूरा मामला

लगभग 5 घंटे तक चले इस बचाव अभियान में स्थानीय गोताखोरों ने अहम भूमिका निभाई। उन्होंने टायर ट्यूबों की मदद से बड़ी मुश्किल से तीनों किशोरों को सुरक्षित बाहर निकाला।

बचाए गए इन किशोरों की पहचान प्रियांशु (17) पुत्र सोमपाल, निवासी टोडरपुर, तहसील बेहट, जिला सहारनपुर (यूपी) (वर्तमान में रामपुरघाट, पांवटा साहिब निवासी), अभी (15) पुत्र अजब सिंह निवासी गंगोह, तहसील नकुड़, जिला सहारनपुर (यूपी) (वर्तमान में गुरुमुख पट्टी नत्था, रामपुरघाट, पांवटा साहिब निवासी) और कुणाल (14) पुत्र संजय निवासी जोहाड़ी, तहसील बड़ौत, जिला बागपत (वर्तमान में राम मंदिर, रामपुरघाट, पांवटा साहिब निवासी) के तौर पर हुई है।

इस बचाव अभियान में पुलिस टीम के सदस्य एचसी भूपेंद्र, दयाल, मुकेश, संजय कुमार, प्रीतम और संजू आदि शामिल रहे। डीएसपी पांवटा साहिब मानवेंद्र सिंह ठाकुर ने इस घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि सभी तीनों किशोरों को सफलतापूर्वक रेस्क्यू कर लिया गया है।

ये भी पढ़ें:  बनेठी मेले को और भव्य, आकर्षक व बड़े स्तर पर मनाने के होंगे हर संभव प्रयास: सोलंकी

उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि बरसात के मौसम में नदी किनारे जाने से परहेज करें। अचानक पानी का बहाव बढ़ रहा है। इससे जान खतरे में पड़ सकती है।

Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More