HomeCrimeपांवटा साहिब में सड़क हादसे में 25 वर्षीय युवक की मौत, इलाके...

पांवटा साहिब में सड़क हादसे में 25 वर्षीय युवक की मौत, इलाके में शोक की लहर

हादसा बांगरण रोड़ पर सामने आया। मृतक युवक पांवटा साहिब में किराये के मकान में रह रहा था। इस हादसे से इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है।

पांवटा साहिब : जिला सिरमौर के उपमंडल पांवटा साहिब में हुए एक सड़क हादसे में 25 साल के एक युवक की मौत हो गई। हादसा बांगरण रोड़ पर सामने आया। मृतक की पहचान किशन तोमर (25) पुत्र धनबीर सिंह निवासी गांव क्लाथा किलोड़, डाकघर बढ़ाना, आंजभोज क्षेत्र, तहसील पांवटा साहिब (सिरमौर) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि मृतक पांवटा साहिब में किराये के मकान में रह रहा था। इस हादसे से इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है।

जानकारी के अनुसार वीरवार देर रात सूर्या कॉलोनी स्थित पेट्रोल पंप के समीप बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर पैदल चल रहे एक व्यक्ति से टकरा गई। इससे बाइक पर सवार किशन तोमर सड़क पर गिर गया। गंभीर चोटें आने के कारण उसकी मौत हो गई।

ये भी पढ़ें:  दुर्गा अष्टमी पर कैंथघाट में मां मनसा देवी के दरबार सजेगा मेला, ये खेलकूद होंगे मुख्य आकर्षण, बरसेंगे आकर्षक इनाम

उधर, पंचायत प्रधान देवराज नेगी ने इस हादसे पर गहरा शोक प्रकट करते हुए कहा कि किशन तोमर के असामयिक निधन से परिजनों को गहरा सदमा लगा है। वहीं, गांव के लिए भी ये अपूरणीय क्षति है।

पांवटा साहिब के डीएसपी मानवेंद्र ठाकुर ने हादसे की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। शुक्रवार को पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।

ये भी पढ़ें:  फुटबॉल चैंपियनशिप : पहले दिन ऊना, शिमला, सोलन व हमीरपुर की शानदार जीत, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता रूपेंद्र ठाकुर ने किया शुभारंभ
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More