Home Himachal Sirmaur जिला सिरमौर में पहाड़ियों की कटाई पर रोक, DC ने जारी किए...

जिला सिरमौर में पहाड़ियों की कटाई पर रोक, DC ने जारी किए आदेश

उन्होंने जिला के सभी कार्यकारी एजेंसियों सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय, पीआईयू, पांवटा साहिब के परियोजना निदेशक, उप-मंडल मजिस्ट्रेट और जिला के सभी कार्यालय प्रमुख को आदेशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

0

नाहन : डीसी एवं अध्यक्ष जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण सिरमौर प्रियंका वर्मा ने बरसात के मौसम के दौरान पूरे जिला में आपदा न्यूनीकरण, आपदा की बहाली से संबंधित कार्यों को छोड़कर अन्य सभी निर्माण गतिविधियों, निजी विकास अथवा किसी भी गैर जरुरी कार्यों के लिए पहाड़ियों की कटाई पर प्रतिबंध लगाने के आदेश जारी किए हैं।

डीसी ने आदेश जारी करते हुए कहा कि आपदा न्यूनीकरण, आपदा प्रभावित बुनियादी ढ़ांचे की बहाली और सड़क, पेयजल, बिजली आपूर्ति और आपातकालीन सेवाओें जैसी महत्वपूर्ण सार्वजनिक उपयोगिताओं से संबंधित कार्यों के अलावा अन्य सभी प्रकार की निर्माण गतिविधियों पर मानव जीवन, आवासों और महत्वपूर्ण अवसंरचना की सुरक्षा सुनिश्चित करने, जिला के नाजुक पारिस्थितिक पर्यावरण को संरक्षित करने और क्षति को न्यूनतम करने के मकसद से जिला में पहाड़ियों की कटाई पर 31 अगस्त तक प्रतिबंध रहेगा।

ये भी पढ़ें:  सिरमौर में फर्जी नंबर प्लेट, ओवलोडिंग पर चला RTO का डंडा, 2.55 लाख का जुर्माना