HomeHimachalSirmaurउत्तरी में अब तक का सबसे भारी भूस्खलन, 10 दिन के भीतर...

उत्तरी में अब तक का सबसे भारी भूस्खलन, 10 दिन के भीतर तीसरी बार बंद हुआ पांवटा साहिब-शिलाई हाईवे

हाईवे बंद होने की सूचना मिलते ही सुबह एसडीएम शिलाई मौके पर पहुंचे। वहीं, शाम भी एसडीएम ने स्थिति का जायजा लिया और संबंधित कंपनी के अधिकारियों और कर्मियों को आवश्यक दिशानिर्देश भी दिए।

नाहन : पांवटा साहिब-शिलाई नेशनल हाईवे-707 एक बार फिर उत्तरी गांव के समीप अवरूद्ध हुआ है, जिसे बहाल करना बड़ी चुनौती बना है। यहां पहाड़ी से चट्टानें और पत्थर गिरने का सिलसिला जारी है। लिहाजा, हाईवे निर्माण में जुटी कंपनी के कर्मचारियों को भी बहाली के लिए खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

आज सुबह 5ः00 बजे के आसपास उत्तरी में भूस्खलन का सिलसिला शुरू हुआ था। इस दौरान पहाड़ी से भारी भरकम चट्टानें सड़क पर गिरने से यातायात पूरी तरह ठप हो गया। ये नेशनल हाईवे 10 दिन के भीतर उत्तरी के समीप बंद हुआ है।

पहले भी इसे बहाल करने में कई घंटों का वक्त लग गया था, लेकिन इस बार पहाड़ी से इतना अधिक मात्रा में चट्टानें और पत्थर हाईवे पर गिरे हैं जो पिछले भूस्खलन के मुकाबले बहुत ज्यादा हैं।

ये भी पढ़ें:  अक्षरधाम स्कूल में वार्षिक खेलकूद का सफल आयोजन, नन्हें खिलाड़ियों ने दिखाया गजब का उत्साह
मौके पर स्थिति का जायजा लेकर आवश्यक दिशा निर्देश देते एसडीएम शिलाई।

ऐसे में सोमवार रात तक भी इसे बहाल किया जाना संभव प्रतीत नहीं हो रहा है। फिलहाल, कंपनी की मशीनरी और कर्मचारी जान जोखिम में डाल मौके पर मलबा हटाने में जुटे हैं।

हाईवे के बंद होने से शिलाई इलाके की दर्जनों पंचायतों का संपर्क पांवटा साहिब के साथ साथ जिला मुख्यालय नाहन से कट गया है। हाईवे बंद होने की सूचना मिलते ही सुबह एसडीएम शिलाई मौके पर पहुंचे। वहीं, शाम भी एसडीएम ने स्थिति का जायजा लिया और संबंधित कंपनी के अधिकारियों और कर्मियों को आवश्यक दिशानिर्देश भी दिए।

बता दें कि इस नेशनल हाईवे पर हो रहे भूस्खलन के चलते सफर भी बेहद जोखिम भरा हो गया है। हाईवे पर गुजरते वक्त वाहन चालकों समेत यात्रियों को भी इस बात की चिंता ज्यादा सता रही है कि कहीं वह भूस्खलन की चपेट में न आ जाएं। जिस तरह से बड़ी-बड़ी चट्टानें हाईवे पर गिर रही हैं, उसे देख लोगों को मन में भी खौफ पैदा हो गया है।

ये भी पढ़ें:  लहसुन के खेत में अफीम, रेणुकाजी पुलिस ने दबिश देकर पकड़ी अवैध खेती, आरोपी फरार
एनएच निर्माण कंपनी के कर्मचारियों से बातचीत करते एसडीएम शिलाई।

उधर, एसडीएम शिलाई जसपाल ने बताया कि उत्तरी में सोमवार सुबह फिर भूस्खलन हुआ है। उन्होंने बताया कि इस बार पहले की अपेक्षा भारी मात्रा में चट्टानें और पत्थर हाईवे पर गिरे हैं। हाईवे को बहाल करने के प्रयास किए जा रहे हैं, लेकिन बारिश और बार-बार भूस्खलन होने से हाईवे को बहाल करना जोखिमपूर्ण बना हुआ है। फिर भी बहाली के प्रयास जारी हैं।

ये भी पढ़ें:  मेडिकल कॉलेज के स्थानांतरण पर भाजपा का संघर्ष तेज, बिंदल बोले- कहीं ऐसा न हो 'माया मिली न राम'
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More