HomeHimachalSirmaurपतंगबाजी के लिए चाईनीज मांझे के इस्तेमाल पर रोक, SDM नाहन ने जारी...

पतंगबाजी के लिए चाईनीज मांझे के इस्तेमाल पर रोक, SDM नाहन ने जारी किए आदेश

नाहन : पतंगबाजी के लिए चाईनीज मांझे के इस्तेमाल पर प्रशासन ने सख्त प्रतिबंध लगा दिया है। प्रशासन ने इसका उल्लंघन करने वालों पर नियमानुसार कड़ी कार्रवाई करने की भी चेतावनी जारी की है। इस सिलसिले में बुधवार को SDM नाहन ने आदेश जारी किए हैं।

SDM नाहन राजीव सांख्यान द्वारा जारी आदेशों में कहा गया है कि चीनी मांझा न केवल बेजुबान पक्षियों के लिए जानलेवा है, बल्कि यह मानव जीवन और सार्वजनिक सुरक्षा के लिए भी गंभीर खतरा है। प्लास्टिक और कांच के महीन कणों से बनने वाला ये यह सिंथेटिक धागा बिजली के तार में उलझकर शॉर्ट सर्किट का कारण बन सकता है।

ये भी पढ़ें:  नाहन में वाहनों के टायर चोरी के चार मामलों का पर्दाफाश, मास्टरमाइंड गिरफ्तार, चोरी का पूरा खेल आया सामने

यह राहगीरों खासकर दोपहिया वाहन चालकों के लिए गहरे कट और गंभीर दुर्घटनाओं का शिकार भी बना सकता है। हर वर्ष पक्षी इस धागे के कारण घायल और मृत होते हैं। वहीं, पिछले वर्ष चीनी मांझे के इस्तेमाल के कारण कई पक्षियों की मौत और कई लोगों के दुर्घटनाओं का शिकार होने के मामले सामने आए थे।

लिहाजा, प्रशासन ने पर्यावरण के अनुकूल केवल सूती या देशी मांझे के उपयोग पर जोर दिया है। चाईनीज मांझे पर यह प्रतिबंध एनजीटी के आदेशों के अनुपालन में लगाया गया है। प्रदेश सरकार ने भी 3 फरवरी, 2017 की अधिसूचना के तहत चीनी मांझे पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया है। आदेशों के अनुसार यदि कोई भी व्यक्ति चीनी मांझे का संचय, बिक्री या उपयोग करते हुए पाया गया है तो उसके खिलाफ नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें:  रेड क्रॉस रेफरल ड्रॉ के विजेता घोषित, टिकट नंबर 111182 को मिला 2 लाख रुपये का प्रथम पुरस्कार
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More