Home Himachal Sirmaur JNV नाहन में 6ठी कक्षा में प्रवेश के लिए अब इस तिथि...

JNV नाहन में 6ठी कक्षा में प्रवेश के लिए अब इस तिथि तक कर सकते हैं आवेदन

सत्र 2026-27 में 6ठी कक्षा में प्रवेश लेने के लिए आवेदन फॉर्म भरने की जारी प्रक्रिया को बढाकर अब 13 अगस्त, 2025 कर दिया गया है।

0

नाहन : जवाहर नवोदय विद्यालय (JNV) नाहन के प्रभारी प्राचार्य मनोज कुमार ने जानकारी दी कि सत्र 2026-27 में 6ठी कक्षा में प्रवेश लेने के लिए आवेदन फॉर्म भरने की जारी प्रक्रिया को बढाकर अब 13 अगस्त, 2025 कर दिया गया है।

उन्होंने बताया कि जो अभ्यर्थी कक्षा 6ठी की प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन करना चाहता है, वह ऑनलाइन माध्यम से नवोदय विद्यालय समिति की वेबसाइट https://cbseitms.rcil.gov.in/nvs पर निशुल्क आवेदन कर सकता है।

ये भी पढ़ें:  सिरमौर में अभिषेक राणा सहित 3 लोगों पर केस दर्ज, लगे ये आरोप, राणा बोले- ये सिर्फ परिवार को बदनाम करने की कोशिश