HomeHimachalSirmaurछात्र हितों से जुड़ी मांगें जल्द पूरी नहीं की तो और तेज...

छात्र हितों से जुड़ी मांगें जल्द पूरी नहीं की तो और तेज होगा आंदोलन : ABVP

कार्यकर्ताओं ने शिक्षण संस्थानों की राजनीतिक द्वेषपूर्ण तालाबंदी बंद करने, मूल्यांकन प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने और कालेज में MSc, M.Com, और B.Ed. जैसे पाठ्यक्रम शुरू करने की मांग भी दोहराई।

नाहन : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की नाहन इकाई की 24 घंटे की सांकेतिक भूख हड़ताल का शुक्रवार को समापन हुआ।

इस मौके पर ABVP ने प्रदेश सरकार और शिक्षा विभाग को चेताते हुए कि यदि उनकी मांगों को जल्द पूरा नहीं किया गया तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।

कार्यकताओं ने कहा कि छात्र संघ चुनाव बहाल करना, राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 को सुव्यवस्थित रूप से लागू करना और शिक्षण संस्थानों की आधारभूत संरचना को मजबूत करना उनकी प्रमुख मांगों में शामिल हैं।

इसके अतिरिक्त कार्यकर्ताओं ने शिक्षण संस्थानों की राजनीतिक द्वेषपूर्ण तालाबंदी बंद करने, मूल्यांकन प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने और कालेज में MSc, M.Com, और B.Ed. जैसे पाठ्यक्रम शुरू करने की मांग भी दोहराई।

ये भी पढ़ें:  नाहन में जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह पर उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान करेंगे ध्वजारोहण

इसके साथ साथ रिक्त पदों को भरने, साइंस ब्लॉक की इमारत के नीचे जल्द डंगा लगाने और आपदा प्रभावित परिवारों को उचित मुआवजा देने की मांग भी उठाई गई।

भूख हड़ताल में कॉलेज इकाई मंत्री निखिल, रमन, साहिल, गौरव, ऋषभ और तुषांत आदि कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। हड़ताल का समापन वरिष्ठ कार्यकर्ता विनोद शर्मा द्वारा भूख हड़ताल तोड़ने के साथ हुआ।

ये भी पढ़ें:  जय लाल जलपाईक को स्कूल प्रवक्ता संघ सोलन की कमान, नहीं बनी आम राय तो वोटिंग से हुआ फैसला
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More