HomeAccidentमाजरा में स्कूटी सवार युवकों को वाहन ने मारी टक्कर, एक की...

माजरा में स्कूटी सवार युवकों को वाहन ने मारी टक्कर, एक की मौत दूसरा घायल

उत्तराखंड नंबर की एक स्कूटी पर सवार दो युवकों को एक वाहन ने टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया, जिसकी पुलिस तलाश कर रही है।

पांवटा साहिब : नेशनल हाईवे-07 पर धौलाकुआं के नजदीक करोंदेवाली घाटी में हुए एक सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हुआ है। घायल को उपचार के लिए सिविल अस्पताल पांवटा साहिब ले जाया गया है। उधर, माजरा पुलिस हादसे की जांच में जुट गई है।

पुलिस के अनुसार उत्तराखंड नंबर की एक स्कूटी पर सवार दो युवकों को एक वाहन ने टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया, जिसकी पुलिस तलाश कर रही है। पुलिस के मुताबिक मृतक की पहचान मुकेश कुमार निवासी उत्तराखंड के रूप में हुई है, जबकि पंकज कुमार इस हादसे में घायल हुआ है। घायल व्यक्ति भी उत्तराखंड का रहने वाला है।

ये भी पढ़ें:  हिमाचल में डिलीवरी के बाद नवजात सहित मां की मौत, पति बेसुध, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

पांवटा साहिब के डीएसपी मानवेंद्र सिंह ठाकुर ने हादसे की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पुलिस थाना माजरा में केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस तफ्तीश में जुटी है।

Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More