HomeAccidentपब्बर नदी में समाई ऑल्टो कार, तीन युवकों की दर्दनाक मौत, एक...

पब्बर नदी में समाई ऑल्टो कार, तीन युवकों की दर्दनाक मौत, एक घायल

खराब मौसम इस हादसे की वजह माना जा रहा है। क्षेत्र में बारिश के चलते पब्बर नदी उफान पर है। ऐसे में बचाव दल को कार सहित शवों को नदी से बाहर निकलने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

शिमला : हिमाचल प्रदेश के जिला शिमला के रोहड़ू उप मंडल के चिड़गांव के समीप एक ऑल्टो कार के पब्बर नदी में गिरने से 3 युवकों की मौत हो गई, जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हुआ है। तीनों युवकों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घायल युवक को उपचार के लिए रोहड़ू अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। ये हादसा बीती रात पेश आया।

जानकारी के अनुसार खराब मौसम इस हादसे की वजह माना जा रहा है। क्षेत्र में बारिश के चलते पब्बर नदी उफान पर है। ऐसे में बचाव दल को कार सहित शवों को नदी से बाहर निकलने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। इस दुर्घटना में मारे गए युवकों की पहचान समोली निवासी विशाल ठाकुर पुत्र बलवान ठाकुर, हिमांशु पुत्र सुंदर सिंह निवासी मुंछाडा, समोली और अभय खंडीयाण पुत्र विश्वनाथ निवासी ढाक गांव के तौर पर हुई है।

ये भी पढ़ें:  शिमला : सरकार को भेजे जाएंगे 100 करोड़ रुपये के ये प्रस्ताव, पोर्टल पर अपलोड

इस हादसे में हर्ष चौहान पुत्र राज कुमार दोगरी मुंछाड़ा, डाकघर समोली घायल हुआ है। एसडीपीओ रोहडू प्रणव चौहान ने हादसे की पुष्टि करते हुए बताया कि वाहन दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। तीनों मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है।

Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More