HomeHimachalSolanभारी बारिश से मानपुरा में डाबर चौक के पास पुल क्षतिग्रस्त, यातायात बाधित

भारी बारिश से मानपुरा में डाबर चौक के पास पुल क्षतिग्रस्त, यातायात बाधित

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए एसपी बद्दी, डीएसपी बद्दी और लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों ने तुरंत घटनास्थल का दौरा किया। उन्होंने मौके पर सुरक्षा का जायजा लिया और जरूरी कदम उठाने के निर्देश दिए।

बीबीएन : प्रदेश में मूसलाधार बारिश का कहर जारी है। भारी बारिश के चलते मानपुरा और वर्धमान चौक को जोड़ने वाला पुल डाबर चौक के पास क्षतिग्रस्त हो गया है, जिससे इस सड़क पर यातायात पूरी तरह से बाधित हो गया है।

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए एसपी बद्दी, डीएसपी बद्दी और लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों ने तुरंत घटनास्थल का दौरा किया। उन्होंने मौके पर सुरक्षा का जायजा लिया और जरूरी कदम उठाने के निर्देश दिए।

एसपी बद्दी विनोद धीमान ने पुलिस अधिकारियों को अतिरिक्त बल तैनात करने के निर्देश दिए हैं। बद्दी पुलिस प्रमुख चौराहों और वैकल्पिक रास्तों पर ट्रैफिक को नियंत्रित करने में जुटी है। पुलिस ने लोगों को नालागढ़-बद्दी राष्ट्रीय राजमार्ग (NH) का उपयोग करने की सलाह दी गई है।

ये भी पढ़ें:  पांवटा साहिब में 8 ग्राम चिट्टे और 63,000 की नकदी के साथ मां-बेटा गिरफ्तार

बद्दी पुलिस ने सभी नागरिकों से सहयोग की अपील की है। इसके साथ साथ लोगों को ट्रैफिक नियमों का पालन करने, जलभराव वाले और क्षतिग्रस्त इलाकों से दूर रहने और अनावश्यक यात्रा से बचने की सलाह दी है।

Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More