HomeHimachalShimlaCCTNS रैंकिंग में सिरमौर पुलिस लगातार दूसरी बार टॉप पर

CCTNS रैंकिंग में सिरमौर पुलिस लगातार दूसरी बार टॉप पर

इस परियोजना के तहत पुलिस थानों को 3 श्रेणियों में विभाजित किया गया था, जिसमें सिरमौर पुलिस का थाना श्री रेणुका जी अपनी श्रेणी में शीर्ष रैंकिंग में शामिल हुआ है।

नाहन : सिरमौर पुलिस ने एक बार फिर अपनी काबिलियत का लोहा मनवाया है। क्राइम एंड क्रिमिनल ट्रैंकिंग नेटवर्क एंड सिस्टम (CCTNS) रैंकिंग में सिरमौर पुलिस ने 35.05 अंक लेकर लगातार दूसरी बार पहला स्थान हासिल किया है। यह रैंकिंग राज्य अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो शिमला द्वारा जारी की गई है।

एसपी सिरमौर एनएस नेगी ने बताया कि CCTNS भारत सरकार की एक महत्वाकांक्षी योजना है, जो 2009 में शुरू की गई थी। इसका उद्देश्य पूरे देश में पुलिसिंग के लिए एक एकीकृत प्रणाली विकसित करना है, जिससे सभी स्तरों पर पुलिस की दक्षता और प्रभावशीलता में सुधार हो सके।

इसका मकसद पूरे देश में पुलिस के काम को एक ही डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लाना है। ये परियोजना पुलिस स्टेशन स्तर पर पुलिस कार्यों को स्वचालित करने और पुलिस अधिकारियों के बीच जानकारी साझा करने के लिए मंच प्रदान करती है।

ये भी पढ़ें:  हमीरपुर में जिला परिषद की तस्वीर साफ, 19 वार्डों में किसने मारी बाजी? पढ़ें विजेताओं की पूरी सूची

इस परियोजना के तहत पुलिस थानों को 3 श्रेणियों में विभाजित किया गया था, जिसमें सिरमौर पुलिस का थाना श्री रेणुका जी अपनी श्रेणी में शीर्ष रैंकिंग में शामिल हुआ है।

इस उपलब्धि पर एसपी ने डीसीआरबी शाखा और सभी थानों के नोडल अधिकारियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि इस उपलब्धि से पुलिस विभाग में नई ऊर्जा और उत्साह का संचार हुआ है।

ये भी पढ़ें:  बिलासपुर में शुरू हुआ जनगणना 2027 का प्रथम चरण, प्रगणक घर-घर जाकर जानकारी करेंगे एकत्र: डीसी
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More