HomeHimachalSirmaurनगर पंचायत राजगढ़ में वार्डों के आरक्षण की स्थिति साफ, रोस्टर जारी...

नगर पंचायत राजगढ़ में वार्डों के आरक्षण की स्थिति साफ, रोस्टर जारी होने से तेज हुई सियासी हलचल

आगामी नगर निकाय चुनाव को लेकर नगर पंचायत राजगढ़ में भी वार्डों के आरक्षण की तस्वीर अब पूरी तरह साफ हो गई है। शनिवार को एसडीएम कार्यालय द्वारा प्रक्रिया पूरी कर 7 वार्डों के आरक्षण की आधिकारिक सूची जारी कर दी गई

राजगढ़ : आगामी नगर निकाय चुनाव को लेकर नगर पंचायत राजगढ़ में भी वार्डों के आरक्षण की तस्वीर अब पूरी तरह साफ हो गई है। शनिवार को एसडीएम कार्यालय द्वारा प्रक्रिया पूरी कर 7 वार्डों के आरक्षण की आधिकारिक सूची जारी कर दी गई, जिसके बाद क्षेत्र में चुनावी सरगर्मियां तेज हो गई हैं।

एसडीएम राजगढ़ राजकुमार ठाकुर ने बताया कि वार्ड नंबर 1 (कालोनी वार्ड) को अनारक्षित रखा गया है, जबकि वार्ड नंबर 2 (बस स्टैंड वार्ड) अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित किया गया है। वार्ड नंबर 3 (राधा कृष्ण मंदिर वार्ड) अनुसूचित जाति महिला के लिए आरक्षित है। वार्ड नंबर 4 (नेहरू मैदान वार्ड) और वार्ड नंबर 5 (स्कूल वार्ड) को अनारक्षित महिला के लिए, जबकि वार्ड नंबर 6 (पुलिस थाना वार्ड) और वार्ड नंबर 7 (गांव कोटली हडेच वार्ड) को अनारक्षित रखा गया है।

ये भी पढ़ें:  CM सुक्खू ने श्री राधाकृष्ण मंदिर में टेका माथा, बोले- गीता के कर्मयोग की भावना से जनसेवा में जुटी है सरकार

उन्होंने बताया कि राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशों के तहत पूरी पारदर्शिता के साथ यह प्रक्रिया संपन्न की गई है। अधिकारियों और गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति में आरक्षण तय किया गया, ताकि सभी वर्गों को संतुलित प्रतिनिधित्व मिल सके। इस दौरान नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष दिनेश आर्य, नवीन शर्मा, राजेंद्र ठाकुर, दिनेश ठाकुर, अजय चौहान और अनुज ठाकुर सहित अन्य गणमान्य लोग भी उपस्थित रहे।

बता दें कि आरक्षण की इस नई व्यवस्था के बाद कई मौजूदा और पूर्व प्रतिनिधियों के लिए चुनावी समीकरण बदल गए हैं। जिन वार्डों की श्रेणी में बदलाव हुआ है, वहां पुराने दावेदारों को नई रणनीति बनानी पड़ रही है, जबकि दूसरी ओर नए चेहरों के लिए राजनीति में उतरने के अवसर बढ़ गए हैं। खासतौर पर महिला और अनुसूचित जाति वर्ग के लिए आरक्षित वार्डों में नए उम्मीदवारों की एंट्री लगभग तय मानी जा रही है।

ये भी पढ़ें:  पूरी आस्था, भव्यता और पारंपरिक रूप से मनाया जाएगा अंतरराष्ट्रीय श्री रेणुकाजी मेला
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More