HomeHimachalSirmaurकोट ढांगर स्कूल के इन तीन नन्हें सितारों ने बिखेरी अपनी चमक,...

कोट ढांगर स्कूल के इन तीन नन्हें सितारों ने बिखेरी अपनी चमक, एक साथ नवोदय स्कूल में चयन

इस स्कूल से कई बच्चे नवोदय में पढ़ रहे हैं, जिससे यह स्कूल पूरे क्षेत्र में शिक्षा का एक मॉडल बन कर उभरा है। इस शानदार सफलता से अभिभावक और ग्रामीण बेहद खुश हैं और उन्होंने स्कूल प्रबंधन को बधाई दी है।

राजगढ़ : जिला सिरमौर के उपमंडल राजगढ़ के सरकारी प्राइमरी स्कूल कोट ढांगर ने इस वर्ष बड़ी कामयाबी हासिल कर क्षेत्र को गौरवान्वित किया है। इस स्कूल से हर वर्ष की तरह इस बार भी नवोदय विद्यालय के लिए बच्चों का चयन हुआ है, लेकिन इस बार यह संख्या एक या दो नहीं, बल्कि तीन है।

ग्राम पंचायत कोठिया जाजर के पूर्व सदस्य नरेश कुमार और सतपाल ने बताया कि जब से अध्यापक सुरेश कुमार ने स्कूल में कार्यभार संभाला है, तब से हर वर्ष एक-दो छात्र इस परीक्षा को पास कर रहे हैं। इस बार एक साथ तीन छात्रों का चयन होने से स्कूल का नाम फिर रोशन हुआ है।

ये भी पढ़ें:  मुख्यमंत्री राहत कोष में मोती लाल का सहयोग, दिया पांच हजार रुपये का अंशदान

इस स्कूल के जिन तीन प्रतिभाशाली छात्रों ने नवोदय विद्यालय नाहन में छठी कक्षा के लिए अपनी जगह बनाई है, उनमें मयंक, निहारिका और रिदीमा गौरी ठाकुर हैं।

गांव के लोगों ने इस उपलब्धि का श्रेय अध्यापक सुरेश ठाकुर और सुशील कुमार को दिया है। उन्होंने कहा कि उनकी कड़ी मेहनत और लगन से ही इस स्कूल से कई बच्चे नवोदय में पढ़ रहे हैं, जिससे यह स्कूल पूरे क्षेत्र में शिक्षा का एक मॉडल बन कर उभरा है। इस शानदार सफलता से अभिभावक और ग्रामीण बेहद खुश हैं और उन्होंने स्कूल प्रबंधन को बधाई दी है।

ये भी पढ़ें:  हिमाचल प्रदेश सद्भावना विरासत मामले समाधान योजना-2025 को सरकार की मंजूरी

सतपाल ने बताया कि सुरेश ठाकुर स्कूल में बच्चों की एक्स्ट्रा क्लासेज लेते आ रहे हैं। ये बेहद खुशी की बात है कि यहां तैनात अध्यापकों का पूरा ध्यान बच्चों की बेहतरीन शिक्षा पर है। यही वजह है कि इस स्कूल के नौनिहाल हर वर्ष शिक्षा के क्षेत्र में उपलब्धि हासिल कर रहे हैं।

Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More