HomeHimachalShimla'संघर्ष से शिखर तक': हिमाचल के अधिकारियों की प्रेरणादायक कहानियों से भरी...

‘संघर्ष से शिखर तक’: हिमाचल के अधिकारियों की प्रेरणादायक कहानियों से भरी किताब का विमोचन

यह पुस्तक दर्शाती है कि व्यक्ति कठिन परिश्रम, दृढ़ संकल्प और जनता की सेवा के प्रति प्रतिबद्धता से अपने जीवन में सफलता प्राप्त कर सकता है।

शिमला : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने बुधवार को सोलन जिले की ममता गुप्ता द्वारा लिखित पुस्तक ‘संघर्ष से शिखर तक’ का विमोचन किया।

यह पुस्तक हिमाचल प्रदेश में कार्यरत वरिष्ठ अधिकारियों की संघर्ष गाथाओं का संकलन है, जिन्होंने विपरीत परिस्थितियों के बावजूद अपने पद प्राप्त किए हैं।

यह पुस्तक दर्शाती है कि व्यक्ति कठिन परिश्रम, दृढ़ संकल्प और जनता की सेवा के प्रति प्रतिबद्धता से अपने जीवन में सफलता प्राप्त कर सकता है।

मुख्यमंत्री ने आशा व्यक्त की कि यह पुस्तक युवाओं को अपने लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए प्रेरित करेगी। लेखिका राजकीय उच्च विद्यालय कनाह सोलन की मुख्याध्यापिका हैं।

ये भी पढ़ें:  हिमाचल सरकार का बड़ा फैसला: अब इन 59 खेलों से खिलाड़ियों को मिलेगी नौकरी में स्पोर्ट्स कोटे की सुविधा, अधिसूचना जारी

लेखिका ममता गुप्ता ने पुस्तक का विमोचन करने के लिए मुख्यमंत्री का धन्यवाद किया और कहा कि यह पुस्तक अधिकारियों द्वारा अपने मिशन को पूरा करने के लिए किए गए अथक प्रयासों पर आधारित है।

Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More