HomeHimachalSirmaurनाहन कालेज में विद्यार्थियों ने ली खुद नशा न करने और समाज...

नाहन कालेज में विद्यार्थियों ने ली खुद नशा न करने और समाज को नशामुक्त बनाने की शपथ

इस मौके पर प्राचार्य ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए नशे के दुष्प्रभावों और युवाओं पर पड़ने वाले नकारात्मक असर के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने सभी से आह्वान किया कि वे स्वयं नशे से दूर रहें और दूसरों को भी इससे बचने के लिए प्रेरित करें।

नाहन : डॉ. यशवंत सिंह परमार राजकीय महाविद्यालय नाहन में बुधवार को नशा मुक्ति शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्राचार्य डॉ. विभव कुमार शुक्ला बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का आयोजन महाविद्यालय के नशा मुक्ति प्रकोष्ठ द्वारा किया गया।

इस मौके पर प्राचार्य ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए नशे के दुष्प्रभावों और युवाओं पर पड़ने वाले नकारात्मक असर के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने सभी से आह्वान किया कि वे स्वयं नशे से दूर रहें और दूसरों को भी इससे बचने के लिए प्रेरित करें। इसके बाद सभी विद्यार्थियों और समस्त कर्मचारियों ने नशा मुक्ति प्रकोष्ठ के सदस्यों ने एक साथ नशा मुक्ति की शपथ ली।

ये भी पढ़ें:  उफनती यमुना नदी के बीच टापू में फंसे 11 लोग, मौके पर पहुंचे बचाव दल ने किए रेस्क्यू

संकल्प लिया गया कि वे किसी भी प्रकार के मादक पदार्थ का सेवन नहीं करेंगे और समाज में नशा मुक्त वातावरण के निर्माण में सक्रिय योगदान देंगे। इस अवसर पर डॉ. देवराज शर्मा, डॉ. उतमा पांडे, डॉ. विवेक नेगी, प्रो. धनमनती धनमती, प्रो. भारती, डॉ. पंकज, प्रो. सुदेश कुमार, प्रो. दीपिका, प्रो. विनोद कुमार सहित सभी प्राध्यापक और कर्मचारी उपस्थित रहे।

इस दौरान एनसीसी और रोवर रेंजर इकाई द्वारा नशे के दुष्प्रभावों पर नुक्कड़ नाटक का मंचन कर विद्यार्थियों को जागरूक किया। समारोह का सफल संचालन प्रो. सुदेश कुमार ने किया। यह कार्यक्रम छात्रों में जागरूकता फैलाने और स्वस्थ एवं नशा मुक्त समाज की स्थापना के उद्देश्य से सफल रहा।

ये भी पढ़ें:  अनुशासनहीनता पर भाजपा का कड़ा एक्शन: धर्मशाला और नाहन के छह कार्यकर्ताओं की प्राथमिक सदस्यता निलंबित

ये भी पढ़ें :
31 अक्तूबर से 5 नवंबर तक मनाया जाएगा अंतरराष्ट्रीय श्री रेणुकाजी मेला, आयोजन को लेकर हुई बैठक

PTA की आम सभा 19 अगस्त के लिए स्थगित, अभिभावकों का न्यूनतम कोरम नहीं हुआ पूरा

Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More