HomeHimachalनारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की कालाअंब में दबिश, 2 दवा औद्योगिक इकाइयां सील!

नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की कालाअंब में दबिश, 2 दवा औद्योगिक इकाइयां सील!

इसके बाद यह मामला नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो चंडीगढ़ की जानकारी में आया था। एनसीबी की ओर से इस मामले की जांच के लिए दवा निर्माता कंपनियों में दबिश दी गई।

कालाअंब : जिला सिरमौर के औद्योगिक क्षेत्र कालाअंब में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) चंडीगढ़ की टीम ने दबिश दी। सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार एनसीबी की टीम साइकोट्रॉपिक दवाओं की कंसाइनमेंट की जानकारी लेने कालाअंब पहुंची थी।

सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के अनुसार उत्तराखंड की एक कंपनी से साइकोट्रॉपिक दवाओं का ऑर्डर कालाअंब की 2 दवा इकाइयों को मिला था। जानकारी मिली है कि यह दोनों कंपनियां एक ही परिवार की हैं, जो साइकोट्रॉपिक दवाइयां भी बनाती हैं।

बताया जा रहा है कि जो दवाएं उत्तराखंड भेजी गई थीं, उनकी बरामदगी अवैध रूप से पंजाब में हुई थी। इसके बाद यह मामला नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो चंडीगढ़ की जानकारी में आया था। एनसीबी की ओर से इस मामले की जांच के लिए दवा निर्माता कंपनियों में दबिश दी गई।

ये भी पढ़ें:  मंडी के साईगलू में 5 अप्रैल को बाधित रहेगी बिजली, मरम्मत कार्य के चलते कई इलाके होंगे प्रभावित

जानकारी के अनुसार दोनों दवा कंपनियों के सीएमडी बार-बार बुलाए जाने के बाद भी जांच में शामिल नहीं हुए। इसके बाद नारकोटिक्स ब्यूरो ने दोनों दवा कंपनियों को जांच पूरी हो तक इन उद्योगों को सील कर दिया है।

हैरानी इस बात की है कि इस कार्रवाई की जानकारी न तो राज्य दवा नियंत्रक को दी गई और न ही जिला ड्रग विभाग को। यहां तक कि इस कार्रवाई में स्थानीय पुलिस को भी शामिल नहीं किया गया था। ये कार्रवाई गत शुक्रवार को की गई। लिहाजा, इस कार्रवाई की फिलहाल विभागीय पुष्टि नहीं हो पाई है।

ये भी पढ़ें:  सिरमौर के छोटे से गांव की बेटी मेघा सिंह कंवर ने रचा इतिहास, बनीं HPAS टॉपर
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More